बिना जीएसटी जमा किये बड़ी संख्या में माल ढोने के मामले आये सामने
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jun 2019 6:06 AM
पटना : वाणिज्य कर विभाग ने राज्य के छह शहरों में करीब एक दर्जन ट्रांसपोर्टर के यहां छापेमारी की. विभाग की 13 टीमों ने विभिन्न शहरों के अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी की. शुक्रवार की देर शाम शुरू हुई यह कार्रवाई देर रात तक चली. इस दौरान सभी ट्रांसपोर्टर के गोदामों की तलाशी ली […]
पटना : वाणिज्य कर विभाग ने राज्य के छह शहरों में करीब एक दर्जन ट्रांसपोर्टर के यहां छापेमारी की. विभाग की 13 टीमों ने विभिन्न शहरों के अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी की. शुक्रवार की देर शाम शुरू हुई यह कार्रवाई देर रात तक चली. इस दौरान सभी ट्रांसपोर्टर के गोदामों की तलाशी ली गयी और बड़ी संख्या में अवैध या बिना टैक्स वाले माल को सील किया गया. विभाग ने पटना में सबसे ज्यादा सात स्थानों के अलावा छपरा, भागलपुर, गया, दरभंगा, बेतिया और पूर्णिया में एक-दो स्थानों पर छापेमारी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










