शौचालयों की 15 अगस्त तक सौ फीसदी जियो टैगिंग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jun 2019 5:42 AM

विज्ञापन

पटना : डीएम कुमार रवि ने जिले में निर्मित शौचालयों की शत प्रतिशत जियो टैगिंग, भुगतान व ओडीएफ वेरिफिकेशन सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है. पंचायत नोडल अफसरों को हिदायत देते हुए उन्होंने कहा है कि इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी. बीडीओ कार्य में कोताही करने वाले कर्मियों […]

विज्ञापन

पटना : डीएम कुमार रवि ने जिले में निर्मित शौचालयों की शत प्रतिशत जियो टैगिंग, भुगतान व ओडीएफ वेरिफिकेशन सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है. पंचायत नोडल अफसरों को हिदायत देते हुए उन्होंने कहा है कि इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी. बीडीओ कार्य में कोताही करने वाले कर्मियों को चिह्नित कर उन पर आरोप गठन करते हुए कार्रवाई के लिए लिखेंगे.

वे शुक्रवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में इंसेंटिव पेमेंट और ओडीएफ सस्टेनेबिलिटी पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे. उन्होंने उम्मीद जतायी कि चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मी अगले दो महीने में इस कार्य को भी बेहतर ढंग से अंजाम देंगे. कार्यक्रम में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के राज्य मिशन निदेशक बालामुरूगन डी मौजूद रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन