पटना : बुडको के कार्यों में गुणवत्ता,सेफ्टी पालन का दिया निर्देश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : विकास आयुक्त सुभाष शर्मा ने बुडको की योजनाओं की समीक्षा की और संस्था को कई निर्देश दिया. उन्होंने मुख्य रूप से चार बिंदुओं का पालन करने का निर्देश दिया. पहला विकास के लिए जो भी कार्य चल रहे कार्यों में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाये. इसमें समय पर कार्य खत्म किया जाये […]
विज्ञापन
पटना : विकास आयुक्त सुभाष शर्मा ने बुडको की योजनाओं की समीक्षा की और संस्था को कई निर्देश दिया. उन्होंने मुख्य रूप से चार बिंदुओं का पालन करने का निर्देश दिया. पहला विकास के लिए जो भी कार्य चल रहे कार्यों में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाये. इसमें समय पर कार्य खत्म किया जाये और तीसरा सेफ्टी के साथ कार्य को सुनिश्चित करना आवश्यक हैं.
उन्होंने यह भी कहा कि जो भी कार्य हो रहे हैं उसे मुख्य रूप से आम जनमानस को ध्यान में रखकर किया जाये. कार्य पूर्ण होने के बाद जिस मकसद से काम हो उसका शतप्रतिशत लाभ जनता को मिले. विकास आयुक्त सुभाष शर्मा ने बुधवार को बेऊर नेटवर्क का मुआयना किया . नेटवर्क के तहत कार्य तेजी से किए जा रहे हैं.
इसमें 180 किलोमीटर में से 107 किलोमीटर का नेटवर्क पूरा कर लिया गया है. हाउस कनेक्शन किया जा रहा है. उन्होंने मीठापुर एसटीपी का निरीक्षण किया गया. इसमें आदेश दिया कि नाला घर से सटे हुए बनाया जाये ताकि खाली जगह का उपयोग रोड चौड़ा करने में लाया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन