तेरा किया मीठा लागै से संगत हुई निहाल, सजा विशेष दीवान
पटना सिटी : तेरा किया मीठा लागै . एक पिता एकस के हम बारिक, जैसे शबद कीर्तन से शुक्रवार को संगत निहाल हो गयी. मौका था सिख पंथ के पांचवें गुरु श्री अर्जुन देव जी महाराज के 413 वें शहीदी पर्व तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में सजे विशेष दीवान का. दीवान में कथावाचक […]
पटना सिटी : तेरा किया मीठा लागै . एक पिता एकस के हम बारिक, जैसे शबद कीर्तन से शुक्रवार को संगत निहाल हो गयी. मौका था सिख पंथ के पांचवें गुरु श्री अर्जुन देव जी महाराज के 413 वें शहीदी पर्व तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में सजे विशेष दीवान का. दीवान में कथावाचक ज्ञानी सुखदेव सिंह व प्रो लाल मोहर उपाध्याय ने कहा कि गुरु महाराज ने अपने जीवन दर्शन में आध्यात्मिक व सांसारिक उन्नित के लिए एक पिता एकस के हम बारिक, ना कोई बैरी न ही बेगाना का संदेश दे मानव को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया.इसकी प्रासंगिकता आज के बदले परिवेश में बढ़ गयी है क्योंकि गुरु जी का सिद्धांत समाज को एकता व अखंडता के सूत्र में पिरोने का सशक्त माध्यम है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए