पटना : अगस्त से रोपवे होगा चालू, जुलाई तक पूरा हो जायेगा काम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समीक्षा बैठक के बाद राजगीर में बनने वाले रोपवे का काम जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य पर्यटन विभाग के मंत्री ने अधिकारियों को दिया है. रोपवे का विभागीय स्तर पर काम की समीक्षा हुई, जिसके बाद एक टीम को काम का निरीक्षण करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. […]
विज्ञापन
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समीक्षा बैठक के बाद राजगीर में बनने वाले रोपवे का काम जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य पर्यटन विभाग के मंत्री ने अधिकारियों को दिया है. रोपवे का विभागीय स्तर पर काम की समीक्षा हुई, जिसके बाद एक टीम को काम का निरीक्षण करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. टीम में पांच अधिकारियों को रखा गया है. फोर सीटर रोपवे का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 28 नवंबर 2015 को किया था. 19 करोड़ 83 लाख रुपये से अधिक की लागत से इसका निर्माण किया जा रहा है.
ये होंगी सुविधाएं
– अभी जो रोपवे है, वह काफी असुरक्षित है और एक व्यक्ति के ही बैठने की सुविधा है. बच्चे बैठ भी नहीं पाते हैं, लेकिन नया रोपवे में फोर सीटर है. यह पूरी तरह से पैक है. बच्चे भी सुरक्षित रह पायेंगे.
– पुराने रोपवे में लोग चाहकर भी पूरे परिवार के साथ रत्नागिरी पर्वत पर स्थित विश्व शांति स्तूप और ऊंचाई से राजगीर की वादियों का आनंद नहीं ले पाते थे, लेकिन नये रोपवे में इसकी पूरी सुविधा दी गयी है कि लोग आराम से राजगीर की वादियों का आनंद ले सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










