प्रधानमंत्री आवास योजना: अगले माह एक साथ 9.60 लाख गरीबों को मिलेगा घर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : प्रधानमंत्री आवास योजना( ग्रामीण) में जुलाई में एक साथ 9.60 लाख लाभान्वितों को आवास मिल जायेगा. ग्रामीण विकास विभाग इसके लिए व्यापक तैयारी कर रहा है. इसके लिए डोर-टू-डोर कैंपेन चलेगा. आवास सहायक घर- घर जाकर आवेदन संग्रह करेंगे. अभी तारीख तय नहीं हुई है. लेकिन, जुलाई में किसी एक तारीख को सभी […]
विज्ञापन
पटना : प्रधानमंत्री आवास योजना( ग्रामीण) में जुलाई में एक साथ 9.60 लाख लाभान्वितों को आवास मिल जायेगा. ग्रामीण विकास विभाग इसके लिए व्यापक तैयारी कर रहा है. इसके लिए डोर-टू-डोर कैंपेन चलेगा. आवास सहायक घर- घर जाकर आवेदन संग्रह करेंगे. अभी तारीख तय नहीं हुई है. लेकिन, जुलाई में किसी एक तारीख को सभी आवेदनों को स्वीकृत कर दिया जायेगा.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत चालू वित्तीय वर्ष 2019-20 में राज्य को आठ लाख आवास का आवंटन केंद्र सरकार द्वारा हुआ है. राज्य का ग्रामीण विकास विभाग जिला वार इनको आवंटित करने की प्रक्रिया कर रहा है. पिछले साल एससी एसटी का करीब 1.60 लाख आवास सरेंडर हुआ था. अब यह आवास सभी को मिलेगा. यानी कुल मिलाकर इस साल राज्य में 9.60 लाख जरूरतमंदों को आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य है. ग्रामीण विकास विभाग के सचिव कंवल तनुज के कहा कि आवास सहायक जरूरतमंदों के घर- घर जाकर आवेदन लेंगे. इसकी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे स्वीकृत दे दी जायेगा.
जुलाई में एक तिथि तय होगी उस तिथि तक सारे आवेदनों को स्वीकृत कर दिया जायेगा. मालूम हो कि राज्य सरकार ने 2022 तक सभी जरूरतमंदों को पक्का मकान उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है. वित्तीय वर्ष 2016-17 और 2017-18 तक स्वीकृत 10 लाख से अधिक आवासों में से 5.41 लाख आवास पूर्ण हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन