पटना : एके-47 चोरी मामले में एनआइए ने तीन और के खिलाफ आरोपपत्र किया दाखिल
Updated at : 15 May 2019 9:47 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : एनआइए के विशेष जज अजीत कुमार सिन्हा की अदालत में एनआइए ने मंगलवार को एके 47 हथियार चोरी मामले में तीन अभियुक्तों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल किया. एनआइए ने उक्त आरोप पत्र भादवि की धारा 120बी, 380, 414 व 39 आर्म्स एक्ट के तहत दाखिल किया. जिन अभियुक्तों के खिलाफ आरोप […]
विज्ञापन
पटना : एनआइए के विशेष जज अजीत कुमार सिन्हा की अदालत में एनआइए ने मंगलवार को एके 47 हथियार चोरी मामले में तीन अभियुक्तों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल किया.
एनआइए ने उक्त आरोप पत्र भादवि की धारा 120बी, 380, 414 व 39 आर्म्स एक्ट के तहत दाखिल किया. जिन अभियुक्तों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है, उनमें शिवेंद्र रजक, चंद्रावती देवी व सुरेश ठाकुर हैं. इसके पूर्व एनआइए मार्च में कुल छह अभियुक्तों मो शमशेर आलम, मो नियाजुर रहमान, जमशेर आलम, मो इरफान आलम, रिजवाना बेगम व पुरुषोत्तम लाल रजक के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है.
ज्ञातव्य है कि एनआइए ने अपने अनुसंधान में पाया था कि जबलपुर आयुध कारखाना में कार्यरत मो नियाजुर रहमान व अभियुक्त पुरुषोत्तम लाल रजक द्वारा एके 47 हथियार की चोरी कर 29 अगस्त 18 को मुंगेर के विभिन्न स्थानों पर माआेवादियों व कुख्यात अपराधियों को सप्लाइ कर दी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




