पटना : एनडीए के पक्ष में हो रहा जबर्दस्त मतदान : भाजपा
Updated at : 13 May 2019 8:25 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : भाजपा प्रवक्ता सुरेश रूंगटा ने कहा है, छठे चरण के मतदान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि जनता ने एनडीए के पक्ष में भारी मतदान कर नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने का रास्ता साफ कर दिया है. मोदी सरकार के पिछले पांच वर्षों में देश की आर्थिक विकास के साथ-साथ […]
विज्ञापन
पटना : भाजपा प्रवक्ता सुरेश रूंगटा ने कहा है, छठे चरण के मतदान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि जनता ने एनडीए के पक्ष में भारी मतदान कर नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने का रास्ता साफ कर दिया है.
मोदी सरकार के पिछले पांच वर्षों में देश की आर्थिक विकास के साथ-साथ गांव, गरीब, किसान, मजदूर, दलित एवं शोषितों के लिए किये गये कार्यों का असर इस चुनाव में स्पष्ट रूप से दिख रहा है. यही कारण है कि देश का आम नागरिक नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप की परवाह किये बिना घरों से निकलकर एनडीए के पक्ष में मतदान कर रहा है. यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार एनडीए को 360 से भी ज्यादा सीटें मिलेंगी.
बिहार में वोटरों ने एनडीए को नकार दिया : राजद
पटना : राजद के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा है कि छठे चरण में बिहार के जिन आठ लोकसभा चुनाव क्षेत्रों में मतदान हुआ है, वहां महागठबंधन के पक्ष में अंदर ही अंदर लहर चल रही थी. उन्होंने दावा किया कि इस चरण के चुनाव में केंद्र सरकार के दो-दो वरिष्ठ मंत्रियों सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता चुनाव हारने जा रहे हैं.
सभी क्षेत्रों में एनडीए उम्मीदवारों की स्थिति काफी खराब है. मतदाताओं ने उन्हें नकार दिया है. इधर, राजद विधायक व प्रवक्ता रामानुज प्रसाद, प्रदेश महासचिव भाई अरुण कुमार, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव उपेंद्र चंद्रवंशी ने भी दावा किया कि सभी सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवारों की जीत तय है.
दूसरी ओर युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने कहा कि एनडीए हार की बौखलाहट में अब गुंडागर्दी पर उतर आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




