पटना : बीपीएससी पदाधिकारी भी किये जाएं निलंबन मुक्त
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : बिहार प्रशासनिक सेवा संघ (बासा) ने मांग की है कि एससी-एसटी कल्याण विभाग के विशेष सचिव सुरेश पासवान को निलंबन मुक्त कर दिया जाये. उनके खिलाफ जो भी आरोप है, उसकी जांच जारी रहे. परंतु लंबे समय से निलंबित चल रहे बिहार प्रशासनिक सेवा के इस पदाधिकारी को निलंबन से मुक्त किया जाये. […]
विज्ञापन
पटना : बिहार प्रशासनिक सेवा संघ (बासा) ने मांग की है कि एससी-एसटी कल्याण विभाग के विशेष सचिव सुरेश पासवान को निलंबन मुक्त कर दिया जाये. उनके खिलाफ जो भी आरोप है, उसकी जांच जारी रहे.
आपके शहर में
विज्ञापन
परंतु लंबे समय से निलंबित चल रहे बिहार प्रशासनिक सेवा के इस पदाधिकारी को निलंबन से मुक्त किया जाये. इस मामले को लेकर बासा ने सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र भी लिखा है.
इसमें यह कहा गया है कि भ्रष्टाचार के आरोप में जब निलंबित हुए आइएएस और आइपीएस अधिकारियों को कुछ समय बाद निलंबन मुक्त कर दिया गया है, तो इसके मद्देनजर बिप्रसे के पदाधिकारी के मामले पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाये. हालांकि आइएएस और आइपीएस अधिकारियों को निलंबन मुक्त करने की पहल का बासा ने स्वागत भी किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन