पंडारक : युवक की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने िकया हंगामा

Updated at : 03 May 2019 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
पंडारक : युवक की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने िकया हंगामा

घर के पास से अगवा कर लिया था अपराधियों ने पंडारक : पंडारक थाने के छपेरातर-ग्वाशा शोखपुरा रोड पर 26 वर्षीय सोनू कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. यह घटना बुधवार की देर रात में हुई. मृतक बाढ़ के गुलाबबाग का निवासी था. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. […]

विज्ञापन
घर के पास से अगवा कर लिया था अपराधियों ने
पंडारक : पंडारक थाने के छपेरातर-ग्वाशा शोखपुरा रोड पर 26 वर्षीय सोनू कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. यह घटना बुधवार की देर रात में हुई. मृतक बाढ़ के गुलाबबाग का निवासी था. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. मिली जानकारी के मुताबिक घर के पास से ही युवक को अपराधियों ने अगवा कर लिया था.
बाद में टाल इलाके में ले जाकर सिर व सीने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. वहीं, शव को सड़क किनारे गेहूं के खेत में फेंक दिया . गुरुवार की दोपहर ग्रामीणों से पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक की लाश खेत में पड़ी है. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की. थानाध्यक्ष रमन प्रकाश वशिष्ठ ने बताया कि घटनास्थल से मिले मोबाइल से मृतक की पहचान की गयी. तब जाकर घटना की सूचना उसके परिजनों को दी गयी.
पुलिस के मुताबिक युवक अपराधिक प्रवृति का था. उसके खिलाफ बाढ़ व एनटीपीसी थाने में संगीन मामले दर्ज थे. कयास लग रहा है कि सोनू के साथियों ने ही अनबन होने पर उसे मार डाला. पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए घटनास्थल पर मिले मोबाइल को खंगाल रही है. मृत सोनू के परिजनों का कहना है कि किसी ने मोबाइल से बात कर उसे बुलाया था.
युवक की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को गुलाबाग के पास एनएच 31 को जाम कर दिया. वहीं हत्यारों की गिरफ्तारी व मृृतक के आश्रितों को मुआवजे की मांग करने लगे. ग्रामीणों के हंगामे को लेकर तकरीबन एक घंटा तक यातायात बाधित हो गया. मौके पर पहुंची बाढ़, पंडारक व एनटीपीसी थानों की पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया. तब जाकर एनएच पर वाहनों का परिचालन शुरू हो सका.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन