पटना : एक वर्ष में 7.36 फीसदी बढ़ी पासपोर्ट आवेदकों की संख्या, महिलाएं आगे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 May 2019 9:46 AM (IST)
विज्ञापन

अनुपम कुमार विदेश में रोजगार की चाहत बड़ा कारण पटना : पासपोर्ट बनवाने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. पिछले एक वर्ष में प्रदेश में पासपोर्ट के लिए आवेदन देने वालों की संख्या में 7.36 फीसदी की बढ़ाेतरी हुई है. पुरुषों की तुलना में महिलाओं में पासपोर्ट बनवाने की वृद्धि दर अधिक है. पुरुषों […]
विज्ञापन
अनुपम कुमार
विदेश में रोजगार की चाहत बड़ा कारण
पटना : पासपोर्ट बनवाने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. पिछले एक वर्ष में प्रदेश में पासपोर्ट के लिए आवेदन देने वालों की संख्या में 7.36 फीसदी की बढ़ाेतरी हुई है. पुरुषों की तुलना में महिलाओं में पासपोर्ट बनवाने की वृद्धि दर अधिक है.
पुरुषों में 6.17 फीसदी की वृद्धि हुई है, जबकि महिलाओं में यह 18.66 फीसदी है. पुरुष-महिला अनुपात में भी सुधार हुआ है. 2017 में आवेदकों में पुरुष 90.45 फीसदी थे, जबकि महिलाएं 9.55 फीसदी थी. 2018 में पुरुष आवेदकों की संख्या घट कर 89.45 फीसदी हो गयी, जबकि महिला आवेदकों की संख्या बढ़ कर 10.55 फीसदी हो गयी.
विदेश में कैरियर बनाने का बढ़ रहा चलन : महिलाओं में पासपोर्ट बनवाने का चलन बढ़ने की एक बड़ी वजह विदेश में कैरियर बनाने की चाहत है.
पुरुषों में तो पहले से ही ऐसी चाहत रही है. तकनीकी कोर्सों की बहुलता के कारण अब छात्र-छात्राओं को विदेश में जॉब के ऑफर अधिक मिल रहे हैं. इसको ध्यान में रख कर पहले से ही वे पासपोर्ट बनवा कर विदेश जाने के लिए तैयार रहना चाहते हैं, ताकि जॉब ऑफर मिलते ही वीजा बनवा कर विदेश निकल सकें.
टूरिस्ट वीजा पर जानेवालों की संख्या भी बढ़ी
पासपोर्ट आवेदकों की संख्या बढ़ने की एक बड़ी वजह बाहर घूमने के लिए जाने का चलन बढ़ना भी है. विभिन्न ट्रैवल कंपनियों के विदेश के टूर पैकेज इतने सस्ते हैं कि लोगों को लगता है कि देश में घूमने में खर्च करने की बजाय विदेश ही घूम लिया जाये. टूरिस्ट वीजा आसानी से मिल भी जाता है. इसलिए ज्यादातर लोग अब पहले से पासपोर्ट बनवा कर रख लेना चाहते हैं.
वर्षवार पासपोर्ट आवेदन के आंकड़े
वर्ष पुरुष महिलाएं कुल
2017 284945 30058 314983
2018 302515 35668 338183
वृद्धि 17590 5610 23200
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




