शहर में लू की आहट, रहें सावधान

पटना : राजधानी में शुक्रवार को भी गुरुवार की तरह ही भीषण गर्मी पड़ी. अधिकतम तापमान 41 डिग्री के करीब पहुंच गया. दोपहर का एम्बिएंट तापमान (परिवेश का उच्चतम तापमान) 42 डिग्री से अधिक रहा. अनुमान है कि अगले चार दिन तक तापमान उच्चतम बना रहेगा. दिन में पुरवा हवा बही, लेकिन उसमें नमी की […]
पटना : राजधानी में शुक्रवार को भी गुरुवार की तरह ही भीषण गर्मी पड़ी. अधिकतम तापमान 41 डिग्री के करीब पहुंच गया. दोपहर का एम्बिएंट तापमान (परिवेश का उच्चतम तापमान) 42 डिग्री से अधिक रहा. अनुमान है कि अगले चार दिन तक तापमान उच्चतम बना रहेगा. दिन में पुरवा हवा बही, लेकिन उसमें नमी की मात्रा 40 फीसदी से नीचे तक पहुंच गयी.
हीट वेब की अाधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है. हालांकि लू की आहट साफ है और इससे सावधान रहने की जरूरत है. गया का उच्चतम तापमान 43 डिग्री पहुंच चुका है. केवल एक डिग्री तापमान बढ़ते ही हीट वेब की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है.
पुरवैया ने लू से बचाया: शुक्रवार को दिनभर पूरवैया हवा बही. मौसम विज्ञानियों की मानें तो पुरवैया हवा ने लू से बचाया. अगर पछुआ हवा बहती तो तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पार कर गया होता. पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 40-41 के बीच रहा. न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा. दिन की शुरुआत से तापमान में इजाफा देखा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




