पटना : आइजीआइएमएस में आज बीओजी की बैठक, डॉक्टरों की उम्र सीमा बढ़ाने पर आज हो सकता है फैसला
Updated at : 19 Apr 2019 6:03 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : आइजीआइएमएस में आज शुक्रवार को बोर्ड ऑफ गवर्निंग की बैठक आयोजित की जायेगी.बैठक में स्थायी मेडिकल सुपरिटेंडेंट की बहाली, डॉक्टरों की उम्र सीमा में बढ़ोतरी, यूरोलॉजी विभाग के अपग्रेडेशन, मेडिकल कॉलेज को सुचारु रूप से चलाने के लिए प्रोफेसर, एसोसिएट, असिस्टेंट व सीनियर रेजीडेंट प्रोफेसर की नियुक्ति पर चर्चा होगी. डॉक्टरों की प्रोन्नति […]
विज्ञापन
पटना : आइजीआइएमएस में आज शुक्रवार को बोर्ड ऑफ गवर्निंग की बैठक आयोजित की जायेगी.बैठक में स्थायी मेडिकल सुपरिटेंडेंट की बहाली, डॉक्टरों की उम्र सीमा में बढ़ोतरी, यूरोलॉजी विभाग के अपग्रेडेशन, मेडिकल कॉलेज को सुचारु रूप से चलाने के लिए प्रोफेसर, एसोसिएट, असिस्टेंट व सीनियर रेजीडेंट प्रोफेसर की नियुक्ति पर चर्चा होगी. डॉक्टरों की प्रोन्नति पर सरकार के भेदभावपूर्ण निर्णय पर भी हंगामा होने की आशंका है. सुविधाएं बढ़ाने पर निर्णय लेने की उम्मीद है.
क्या है बीओजी : बोर्ड ऑफ गवर्निंग आइजीआइएमएस के बारे में फैसला लेने वाला सबसे बड़ा निकाय है. इसके अध्यक्ष स्वास्थ्य मंत्री और सचिव संस्थान के निदेशक होते हैं. इसके अलावा प्रधान सचिव स्वास्थ्य, प्रधान सचिव वित्त व डायरेक्टर इन चीफ सदस्य होते हैं. सभी विभागाध्यक्षों के अलावा छह सदस्य बाहर से मनोनीत किये जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




