पटना की हवा संतोषजनक, ओजोन का बढ़ा प्रदूषण

Updated at : 18 Apr 2019 9:24 AM (IST)
विज्ञापन
पटना की हवा संतोषजनक, ओजोन का बढ़ा प्रदूषण

पटना : बुधवार को राजधानी पटना की हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी की रही. बुधवार का एयर क्वालिटी इंडेक्स 77 रहा. दरअसल इन दिनों की बदली हुई मौसमी दशाओं के चलते हवा में यह अप्रत्याशित सुधार देखा गया है. बुधवार को हवा में पीएम 2़ 5 की मात्रा सामान्य से भी कम 39 माइक्रोग्राम प्रति […]

विज्ञापन
पटना : बुधवार को राजधानी पटना की हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी की रही. बुधवार का एयर क्वालिटी इंडेक्स 77 रहा. दरअसल इन दिनों की बदली हुई मौसमी दशाओं के चलते हवा में यह अप्रत्याशित सुधार देखा गया है. बुधवार को हवा में पीएम 2़ 5 की मात्रा सामान्य से भी कम 39 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर रहा. इस महीने अब तक कुल पांच दिन हवा की गुणवत्ता संतोषजनक रही है.
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक ओजोन की मात्रा 39 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से अधिक रही. हालांकि ओजाेन की यह मात्रा लिमिट से कम रही. जानकारी के मुताबिक अप्रैल माह में राजधानी की हवा का मुख्य प्रदूषणकारी तत्व ओजोन देखा जा रहा है. हालांकि पिछले कुछ दिनों से मौसम में पसरी ठंडक और बूंदाबांदी के चलते हवा में धूल के कण कम होने से साफ हवा कुछ राहत मिली है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन