पटना : बंद रहा मार्केट, व्यापारियों में आक्रोश

Updated at : 14 Apr 2019 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : बंद रहा मार्केट, व्यापारियों में आक्रोश

दालमोठ कारोबारी की हत्या में पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज पटना सिटी : चौक थाना क्षेत्र के पूरब दरवाजा के मोरचा रोड मुहल्ला में स्थित मार्केट के अंदर शुक्रवार की शाम दालमोठ कारोबारी सह जदयू नेता 48 वर्षीय देवेंद्र कुमार उर्फ शंकर पटेल की हत्या के मामले में पत्नी रूबी देवी की लिखित शिकायत पर […]

विज्ञापन
दालमोठ कारोबारी की हत्या में पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
पटना सिटी : चौक थाना क्षेत्र के पूरब दरवाजा के मोरचा रोड मुहल्ला में स्थित मार्केट के अंदर शुक्रवार की शाम दालमोठ कारोबारी सह जदयू नेता 48 वर्षीय देवेंद्र कुमार उर्फ शंकर पटेल की हत्या के मामले में पत्नी रूबी देवी की लिखित शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. पांच अज्ञात अपराधियों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस उस मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से हत्या में शामिल अपराधियों की तलाश में जुटी है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं. नगर पुलिस अधीक्षक राजेंद्र सिंह भील ने बताया कि टीम गठित कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है. पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति रामनवमी का कपड़ा व पूजा सामग्री खरीदने स्टाफ के साथ निकले थे.
दुकानों पर लटका रहा ताला : मोरचा रोड में स्थित जिस मार्केट में जदयू नेता सह दालमोठ कारोबारी शंकर पटेल की हत्या हुई थी, मार्केट में स्थित एक दर्जन से अधिक दुकानों में शनिवार को ताला लगा रहा. मार्केट के मुख्य द्वार को ही बंद रखा गया था. हत्या की घटना को लेकर मंडी के व्यापारियों में आक्रोश कायम है. मंडी के व्यापारियों की मानें, तो शंकर पटेल को घर से मारुफगंज मंडी आने व ले जाने में पुलिसकर्मी व मंडी के सुरक्षा प्रहरी मदद करते थे.
..दूसरे भाई को भी गंवा दिया
भाई मुकुल पटेल कहते है कि वर्ष 2008 में 11 सितंबर को बड़े भाई विजय पटेल की हत्या में अब तक न्याय नहीं मिला, इसी बीच दूसरे भाई को भी गवां दिया. परिजनों व परिचितों की मानें तो विजय पटेल की हत्या में अहम गवाह रहे शंकर पटेल की गवाही हो चुकी थी, अब फैसला आना था. इसी बीच में घटना हो गयी. भाई विजय की हत्या के केस के अनुसंधानक दारोगा केएन मांझी की गवाही 6 अप्रैल काे होनी थी, जो नहीं हो सकी, अब जून में होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन