बिहार : महाचंद्र सहित कई नेता भाजपा में शामिल, सुशील मोदी का दावा- 2019 में मोदी लहर 2014 से भी मजबूत

Updated at : 13 Apr 2019 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : महाचंद्र सहित कई नेता भाजपा में शामिल, सुशील मोदी का दावा- 2019 में मोदी लहर 2014 से भी मजबूत

पटना : हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और बिहार के पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व प्रदेश कांग्रेस महासचिव बिनोद शर्मा और रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के भतीजे विजय सिंह कुशवाहा शनिवार को भाजपा में शामिल हो गये. इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार […]

विज्ञापन

पटना : हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और बिहार के पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व प्रदेश कांग्रेस महासचिव बिनोद शर्मा और रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के भतीजे विजय सिंह कुशवाहा शनिवार को भाजपा में शामिल हो गये. इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार और अन्य वरिष्ठ पार्टी नेता मौजूद थे.

भूपेंद्र यादव और सुशील मोदी दोनों ने उनके पार्टी में शामिल होने का स्वागत किया और कहा कि उनके भाजपा में शामिल होने से, खासकर ऐसे समय जब लोकसभा चुनाव हो रहे हैं, पाटी मजबूत होगी. सुशील मोदी ने कहा कि 2019 के चुनाव में ‘‘मोदी लहर” 2014 की तुलना में कहीं अधिक मजबूत है. उन्होंने दावा किया कि सब आकलन धरे रह जायेंगे. सुशील मोदी ने कहा कि सिंह के शामिल होने को पार्टी कितना महत्व देती है, इसका पता इस बात से चलता है कि भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव इस विशेष मौके के लिए विशेष विमान से पटना पहुंचे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन