ePaper

पटना : 20 से शुरू हो सकती है 11वीं में एंट्रेंस की प्रक्रिया

Updated at : 11 Apr 2019 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : 20 से शुरू हो सकती है 11वीं में एंट्रेंस की प्रक्रिया

पटना : देश में सबसे पहले 10वीं और 12 वीं के रिजल्ट घोषित करके अनोखा इतिहास रचने वाला बिहार बोर्ड जल्द ही कक्षा 11वीं की प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है. ताकि, समय पर उसकी प्रवेश प्रक्रिया काे पूरा कर वर्ष 2019-20 के सत्र की कक्षाओं की समय पर शुरुआत की जा सके. सूत्रों […]

विज्ञापन
पटना : देश में सबसे पहले 10वीं और 12 वीं के रिजल्ट घोषित करके अनोखा इतिहास रचने वाला बिहार बोर्ड जल्द ही कक्षा 11वीं की प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है. ताकि, समय पर उसकी प्रवेश प्रक्रिया काे पूरा कर वर्ष 2019-20 के सत्र की कक्षाओं की समय पर शुरुआत की जा सके. सूत्रों के मुताबिक 20 अप्रैल के आसपास प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो सकती है.
हालांकि, एंट्रेंस एक्जाम की तिथि अभी तय नहीं है. 11वीं कक्षा के लिए लिए प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की समूची प्रक्रिया ऑनलाइन होनी है. कक्षा 11वीं प्रवेश के लिए 20 अप्रैल की संभावित तिथि अभी बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की है. बोर्ड की निगाह सीबीएसइ व आइसीएसइ 10वीं के परीक्षा परिणामों पर भी टिकी होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन