पटना : लालू पर कोर्ट का फैसला करारा तमाचा है : सुशील मोदी

Updated at : 11 Apr 2019 6:27 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : लालू पर कोर्ट का फैसला करारा तमाचा है : सुशील मोदी

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने सुप्रीम कोर्ट से लालू प्रसाद की जमानत याचिका खारिज होने पर कहा कि यह उन लोगों के लिए करारा तमाचा है, जो लालू प्रसाद को झूठे आरोप में फंसाने की बात कहते हैं उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद को पारदर्शी कानूनी प्रक्रिया के बाद चारा घोटाले के […]

विज्ञापन
पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने सुप्रीम कोर्ट से लालू प्रसाद की जमानत याचिका खारिज होने पर कहा कि यह उन लोगों के लिए करारा तमाचा है, जो लालू प्रसाद को झूठे आरोप में फंसाने की बात कहते हैं
उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद को पारदर्शी कानूनी प्रक्रिया के बाद चारा घोटाले के चार मामलों में 27 साल से ज्यादा की सजा सुनायी गयी, लेकिन वे अपना गुनाह कबूल करने के बजाय फंसाये जाने का आरोप लगाते रहे. अगर उन्हें फंसाया गया था, तो सुप्रीम कोर्ट में उनकी जमानत अर्जी खारिज क्यों हो गयी. लालू के खिलाफ चारा घोटाले के दो और मामलों में फैसला होना बाकी है. वे चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य हो चुके हैं, लेकिन जेल में उनकी राजनीतिक मुलाकातें जारी हैं. निचली अदालतें पहले ही उन्हें जमानत पर छोड़ने से इन्कार कर चुकी थीं.
राजद प्रमुख के अलावा तिहरे हत्याकांड में सजायाफ्ता पूर्व सांसद शहाबुद्दीन, अलकतरा घोटाले में सजायाफ्ता पूर्व मंत्री इलियास हुसैन और नाबालिग से बलात्कार के मामले में सजायाफ्ता पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव जेल में हैं. जब इन चारों के परिजन राजद के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, तब जाहिर है कि हत्या, बलात्कार और घोटालों को किसका संरक्षण मिलता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन