पटना :पीएमसीएच में 30% पंखे और एसी खराब
Updated at : 07 Apr 2019 5:43 AM (IST)
विज्ञापन

मरम्मत करनेवाला नहीं, न ही सुध लेने वाले जिम्मेदारों का ध्यान पटना : पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इन दिनों 30 फीसदी पंखे, एसी और कूलर आदि खराब हो गये हैं. लेकिन इन सभी इलेक्ट्रिक उपकरणों की मरम्मत करने वाला कोई भी विभाग नहीं है. यहां तक कि इलेक्ट्रिक मरम्मत का जिम्मा संभाले बीएमआइसीएल भी […]
विज्ञापन
मरम्मत करनेवाला नहीं, न ही सुध लेने वाले जिम्मेदारों का ध्यान
पटना : पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इन दिनों 30 फीसदी पंखे, एसी और कूलर आदि खराब हो गये हैं. लेकिन इन सभी इलेक्ट्रिक उपकरणों की मरम्मत करने वाला कोई भी विभाग नहीं है.
यहां तक कि इलेक्ट्रिक मरम्मत का जिम्मा संभाले बीएमआइसीएल भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है. जबकि इससे पहले बिजली विभाग और पीएचइडी विभाग ने भी अपने हाथ खड़े कर लिये हैं. इस कारण गर्मी में मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रह है.
इसलिए पीएमसीएच में बिजली का काम हुआ ठप : जानकारी के अनुसार पीएमसीएच में बिजली संबंधी लगातार शिकायत आने के बाद अब बिजली मरम्मत से जुड़े सभी तरह के काम बीएमआइसीएल को दिये गये हैं. इसके लिए बीएमआइसीएल को अस्पताल परिसर में बिजली से संबंधित अलग-अलग विभाग के दफ्तर भी खोलने हैं. लेकिन अभी तक विभाग की ओर से दफ्तर नहीं खोले गये हैं और न कोई जिम्मेदार अधिकारी नियुक्त किये गये हैं.
इससे पहले पीएचइडी और बिजली विभाग को पीएमसीएच में बिजली की मरम्मत का जिम्मा दिया गया था. फरवरी महीने से बीएमआइसीएल को जिम्मा दे दिया गया. अस्पताल प्रबंधन को भी इसकी कोई चिंता नहीं है. पीएमसीएच के राजेंद्र सर्जिकल ब्लॉक, टाटा वार्ड, सर्जरी विभाग, स्त्री एवं प्रसूती वार्ड और शिशु रोग विभाग में लगे अधिकांश पंखे व एसी खराब हो गये हैं. कागजों में ही इसे बनाने का काम चल रहा है.
क्या कहते हैं अधिकारी
बहुत जल्द अस्पताल प्रशासन व बीएमआइसीएल संयुक्त बैठक कर इस समस्या का निदान करेगा, ताकि मरीज, डॉक्टर व कर्मचारियों को बिजली संबंधी परेशानी नहीं हो.
डॉ रंजीत कुमार जमैयार, कार्यकारी अधीक्षक पीएमसीएच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




