महिला से बदतमीजी करने वाला दारोगा हुआ सस्पेंड
Updated at : 06 Apr 2019 5:02 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : गांधी सेतु पर बने ट्रैफिक पोस्ट में तैनात दारोगा इंद्रदेव यादव को महिला से बदतमीजी भारी पड़ी. एसएसपी गरिमा मलिक ने ट्रैफिक एसपी अजय कुमार पांडे की रिपोर्ट पर शुक्रवार की शाम सस्पेंड कर दिया है. इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है. गुरुवार को अगमकुआं के भागवत नगर की […]
विज्ञापन
पटना : गांधी सेतु पर बने ट्रैफिक पोस्ट में तैनात दारोगा इंद्रदेव यादव को महिला से बदतमीजी भारी पड़ी. एसएसपी गरिमा मलिक ने ट्रैफिक एसपी अजय कुमार पांडे की रिपोर्ट पर शुक्रवार की शाम सस्पेंड कर दिया है.
इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है. गुरुवार को अगमकुआं के भागवत नगर की रहने वाली महिला स्वाति के साथ बदतमीजी करने का एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में दारोगा द्वारा महिला से बदतमीजी का सीन था.
एसएसपी ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया और ट्रैफिक एसपी अजय कुमार पांडे को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया. ट्रैफिक एसपी ने अपनी रिपोर्ट सौंपी, जिसमें दारोगा पर लगे बदतमीजी के आरोप सही पाये गये और एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. एसएसपी गरिमा मलिक ने दारोगा को सस्पेंड किये जाने की पुष्टि की.
मुजफ्फरपुर जा रहे थे अगमकुआं थाना क्षेत्र के भागवत नगर निवासी मृणाल और उनकी पत्नी
स्वाति किसी काम से कार से मुजफ्फरपुर जा रहे थे. इसी बीच गांधी सेतु पर सिपाही ने कार को रुकवाया और सीट बेल्ट नहीं पहनने की जानकारी देते हुए जुर्माना मांगा. इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हुआ. दारोगा इंद्रदेव यादव से बात हो रही थी तो महिला स्वाति वीडियो बनाने लगी. इसे देख कर दारोगा भड़क गये और बदतमीजी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




