राजद में शामिल हुए जदयू के पूर्व विधायक डाॅ दाउद अली

Updated:
विज्ञापन

पटना : जदयू के पूर्व विधायक डाॅ दाउद अली शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ राजद में शामिल हो गये. राजद कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ रामचंद्र पूर्वे, राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद मनोज झा, प्रधान महासचिव आलोक मेहता और पूर्व विधानसभाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी भी मौजूद थे. राजद के […]

विज्ञापन

पटना : जदयू के पूर्व विधायक डाॅ दाउद अली शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ राजद में शामिल हो गये. राजद कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ रामचंद्र पूर्वे, राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद मनोज झा, प्रधान महासचिव आलोक मेहता और पूर्व विधानसभाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी भी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दाउद अली के आने से पार्टी और मजबूत होगी. इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए डाॅ मनोज झा ने कहा कि भाजपा के लोगों को नीतीश कुमार से हलफनामा लेना चाहिए कि 2024 के चुनाव में वे नरेंद्र मोदी का साथ नहीं छोड़ेंगे.
नीतीश कुमार विश्वसनीय नहीं हैं. वे कब किसके साथ हो जायेंगे कहां विलय कर लेंगे कहना मुश्किल हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली की राजनीति में नीतीश कुमार का यह अंतिम दांव है. बिहार की मौजूदा सरकार अवसर वाद का चेहरा है. उन्होंने कहा कि केंद्र में महागठबंधन की सरकार बनेगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन