पटना :दो दर्जन से अधिक होटल-दुकानदारों के सामान जब्त

Updated at : 03 Apr 2019 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
पटना :दो दर्जन से अधिक होटल-दुकानदारों के सामान जब्त

पटना : शहरी क्षेत्र में सड़कों पर अतिक्रमण, पॉलीथिन, खुले में मांस-मछली और सड़कों पर रखे बिल्डिंग मेटेरियल के खिलाफ अंचल स्तर पर अभियान चलाया गया. मंगलवार की सुबह 10:30 बजे नूतन राजधानी अंचल की टीम सरदार पटेल पथ और पाटलिपुत्र की टीम राजाबाजार स्थित आशियाना मोड़ के पास पहुंची. नूतन राजधानी अंचल की टीम […]

विज्ञापन
पटना : शहरी क्षेत्र में सड़कों पर अतिक्रमण, पॉलीथिन, खुले में मांस-मछली और सड़कों पर रखे बिल्डिंग मेटेरियल के खिलाफ अंचल स्तर पर अभियान चलाया गया. मंगलवार की सुबह 10:30 बजे नूतन राजधानी अंचल की टीम सरदार पटेल पथ और पाटलिपुत्र की टीम राजाबाजार स्थित आशियाना मोड़ के पास पहुंची. नूतन राजधानी अंचल की टीम सरदार पटेल पथ पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गयी. इस दौरान फुटपाथ पर अस्थायी कब्जा किये हुए दो दर्जन से अधिक होटल, ठेला-खोमचा दुकानदारों के समान जब्त किये गये.
इसके बाद न्यू सचिवालय, हड़ताली मोड़, शेखपुरा मोड़, राइडिंग रोड होते हुए पटेल चौक तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया. इस दौरान अतिक्रमणकारियों से 26 हजार और पॉलीथिन रखने वालों से एक हजार रुपये जुर्माना के रूप में वसूले गये. इस दौरान चार मांस-मछली की दुकानों को भी बंद कराया गया. इसके साथ ही पाटलिपुत्र अंचल क्षेत्र में आशियाना-दीघा रोड पर अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों से 20 हजार, पॉलीथिन रखने वालों से 9500 और मांस-मछली वालों से तीन हजार रुपये जुर्माना और दो टीपर बालू-गिट्टी जब्त किये गये. नगर आयुक्त के निर्देश पर बांकीपुर, कंकड़बाग, पटना सिटी और अजीमाबाद अंचलों में
भी अभियान चलाया गया. इन अंचलों में अभियान के दौरान सैकड़ों की संख्या में ठेला-खोमचा जब्त किये गये
और अतिक्रमणकारियों से जुर्माना वसूला गया.
पटना : निगम प्रशासन ने ठोस कचरा प्रबंधन के तहत डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन किया. तीन माह सफलतापूर्वक कचरा कलेक्शन होने के बाद निगम प्रशासन ने शहर में गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना वसूलने का प्रावधान किया. इस प्रावधान को स्थायी समिति व निगम बोर्ड से भी मंजूरी दी गयी, ताकि शहर साफ-सुथरा दिखे.
गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना वसूलने का प्रावधान लागू हुआ, तो शुरुआती दिनों में अभियान चलाया गया. इस अभियान के दौरान अंचल क्षेत्र में रोजाना दो-चार गंदगी फैलाने वालों से जुर्माना वसूल किया गया. लेकिन, यह अभियान धीरे-धीरे सुस्त पड़ गया है. कार्रवाई के अभाव में गलियों की कौन कहे, शहर की मुख्य सड़कों पर भी कूड़ा फेंका जाने लगा है. पांच माह में 50 हजार ही जुर्माना वसूला गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन