पटना : पीयू में ऑनलाइन आवेदन शुरू
Updated at : 03 Apr 2019 8:21 AM (IST)
विज्ञापन

वेबसाइट स्लो होने से हो रही परेशानी पटना : पटना विश्वविद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार को शुरू हो गयी. पहले दिन छात्रों को वेबसाइट स्लो होने से समस्या हुई. ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है. कुल 76 स्नातक, स्नातकोत्तर समेत तमाम वोकेशनल कोर्सेज में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. पटना विश्वविद्यालय […]
विज्ञापन
वेबसाइट स्लो होने से हो रही परेशानी
पटना : पटना विश्वविद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार को शुरू हो गयी. पहले दिन छात्रों को वेबसाइट स्लो होने से समस्या हुई. ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है. कुल 76 स्नातक, स्नातकोत्तर समेत तमाम वोकेशनल कोर्सेज में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
पटना विश्वविद्यालय में सभी कॉलेजों व विभागों के लिए एक ही पोर्टल से सेंट्रलाइज्ड 15 मई तक फॉर्म भरे जायेंगे. नौ जुलाई को एडमिशन लेने की अंतिम तिथि है. कोटा के तहत 16 जुलाई तक नामांकन होगा. 8 अगस्त को कैजुअल वेकेंसी के तहत नामांकन की अंतिम तिथि है. 10 से 15 जुलाई के बीच इंडक्शन मीट होगा. 16 जुलाई से क्लासेज शुरू हो जायेंगे.
सिंगल विंडो के जरिये कोई भी छात्र एक साथ विवि और किसी भी कॉलेज के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकता है और पेमेंट भी कर सकता है.
पीजी में टेस्ट नहीं होगा. सारी प्रक्रिया पूरी तरह कैशलेस होगा. बैंक के वेबसाइट को भी यूनिवर्सिटी के वेबसाइट से जोड़ा गया है और पेमेंट ऑप्शन के लिए बैंक के वेबसाइट से क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, ई-चालान व नेट बैंकिंग को चुन सकते हैं. पूरी प्रक्रिया को स्टूडेंट्स फ्रेंडली और ज्यादा सरल बनाने का प्रयास किया गया है. छात्र-छात्राओं को अब अलग-अलग कॉलेज के लिए अलग-अलग प्रोसेसिंग फीस देने की आवश्यकता नहीं होगी. लेकिन हर कॉलेज का आप्शन चुनने पर फॉर्म की राशि देनी होगी. बाद में कॉलेजों को उनके हिस्से की राशि विवि के द्वारा लौटा दी जायेगी.
स्नातकोत्तर (पीजी) (जनरल कोर्स व वोकेशनल कोर्स)
एमए, एमएससी, एमकॉम, एमएड, एलएलएम. रुल स्टडीज, एमबीए, एमएससी (बायो केमेस्ट्री), बायोटेक्नोलॉजी, इंवायरमेंटल साइंस एंड मैनेजमेंट, सोशल वर्क, एमसीए, वीमेंस स्टडीज, एमजेएमसी, एमलिब, म्यूजिक, क्रिमिनोलॉजी
स्नातक (यूजी) (जनरल कोर्स व वोकेशनल कोर्स)
बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएफए, एलएलबी, बिलिब, बीसीए, बीए इन कंप्यूटर, बीबीए, बीएमसी, बायोटेक्नोलाॅजी, फंक्शनल इंग्लिश, इंवायरमेंटल साइंस
पीजी डिप्लोमा
पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, क्लिनिकल साइकोलाजी, एप्लाइड क्रिमिनोलॉजी, ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट, इंडस्ट्रीयल सेफ्टी मैनेजमेंट, कंप्यूटर एप्लीकेशन, वीमेंस एंड चाइल्ड वेलफेयर, वीमेंस स्टडीज, योगिक साइंस, रिमोट सेंसिंग
सर्टिफिकेट कोर्स (6 महीना)
कंप्यूटराइज्ड अकाउंटिंग, लैंग्वेज प्रोफिएंसी कोर्स
पटना. पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के छात्रों को स्नातक में रजिस्ट्रेशन के लिए बिना विलंब शुल्क के सात अप्रैल तक का समय दिया गया है. छात्र हित में तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गयी है.
पटना. केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा 2 ओर इससे ऊपर की क्लास के एडमिशन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गयी है. प्रक्रिया ऑफ लाइन है. सीट खाली होने के आधार पर ही प्रवेश दिये जायेंगे. इन क्लासों में एडमिशन के पहेली सूची 12 को जारी की जायेगी. इन क्लासों में 30 अप्रैल के बाद प्रवेश नहीं होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




