पटना : बिहटा हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय बनाने का हो प्रयास : लाहोरिया
Updated at : 02 Apr 2019 9:01 AM (IST)
विज्ञापन

बीआइए में आयोजित हुआ एयरपोर्ट निदेशक का विदाई समारोह पटना : बिहटा हवाई अड्डा को इंटरनेशनल हवाई अड्डा बनाने को ले हर वर्ग को प्रयास करना चाहिए,क्योंकि इसके बाद मौका नहीं मिलेगा. ये बातें पटना हवाई अड्डा के पूर्व निदेशक आर एस लाहाेरिया ने सोमवार को बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से अपने विदाई समारोह […]
विज्ञापन
बीआइए में आयोजित हुआ एयरपोर्ट निदेशक का विदाई समारोह
पटना : बिहटा हवाई अड्डा को इंटरनेशनल हवाई अड्डा बनाने को ले हर वर्ग को प्रयास करना चाहिए,क्योंकि इसके बाद मौका नहीं मिलेगा. ये बातें पटना हवाई अड्डा के पूर्व निदेशक आर एस लाहाेरिया ने सोमवार को बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से अपने विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहीं.
उन्होंने कहा कि पटना और बिहटा हवाई अड्डा का निर्माण कार्य 2022 तक पूरा होना है. इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गयी है. अगले कुछ माह बाद निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा. लाहोरिया ने कहा कि बिहटा में जमीन है.
इसलिए वहां इंटरनेशनल हवाई अड्डा के लिए हवाई पट्टी बनना अभी संभव है. इसके लिए बीआइए को राज्य और केंद्र सरकार से मिलकर दबाव देने का प्रयास करना चाहिए. उन्होंने कहा कि बिहटा हवाई अड्डा शुरू होने से पहले पटना से बिहटा जाने वाली सड़क चार और छह लेन बना देगी.
तब पटना में बिहटा जाना काफी कम समय में आना- जाना आसान हो जायेगा. इससे पूर्व उन्होंने कहा कि पटना कार्यकाल के दौरान मुझे जो जिम्मेवारी दी गयी. उसे पूरा करने का हर संभव प्रयास किया. लाहोरिया ने का कि पहली बार कोई संगठन है जो मेरे सम्मान में विदाई समारोह को आयोजन किया है.
पटना में जो सम्मान, इज्जत और प्यार मिला उसे मैं ताजिंगदी नहीं भूला सकता.काम करने की ताकत आप लोगों से मिली. उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा है कि जब इन हवाई अड्डा का उद्घाटन हो तो मुझे भी बुलाया जाये. इसके लिए बीआइए को प्रयास करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




