ePaper

पटना : ताला तोड़ कैश समेत 10 लाख के सामान ले उड़े

Updated at : 26 Mar 2019 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : ताला तोड़ कैश समेत 10 लाख के सामान ले उड़े

राजधानी में ताला बंद मकान भगवान भरोसे, पुलिस नहीं कर पा रही निगरानी पटना : राजधानी में रहने वाले लोग होली मनाने गांव क्या गये चोरों ने मकान ही खाली कर दिया है. जैसे-जैसे लोग गांव से शहर लौट रहे हैं, चोरी की घटना की जानकारी हो रही है. इस क्रम में कंकड़बाग थाना क्षेत्र […]

विज्ञापन
राजधानी में ताला बंद मकान भगवान भरोसे, पुलिस नहीं कर पा रही निगरानी
पटना : राजधानी में रहने वाले लोग होली मनाने गांव क्या गये चोरों ने मकान ही खाली कर दिया है. जैसे-जैसे लोग गांव से शहर लौट रहे हैं, चोरी की घटना की जानकारी हो रही है. इस क्रम में कंकड़बाग थाना क्षेत्र के अशोकनगर सम्राट कॉलोनी में भी एक मकान को निशाना बनाया गया है. यहां भाड़े पर रहने वाले दवा कंपनी के रीजनल मैनेजर आलोक सिन्हा के मकान में चोरी की गयी है.चोरों ने ताले का लॉक तोड़कर 95 हजार कैश, 8.5 लाख रुपये के गहने पर हाथ साफ किया है.
इसके अलावा लैपटॉप, एलइडी, एलआइसी का बांड पेपर, कीमती कपड़े सब उठा ले गये हैं चोर. घटना की जानकारी सोमवार की शाम को तब हुई जब वह गांव से शहर अपने भाड़े के मकान पर पहंचे. आलाेका का कहना है कि घर में कुछ भी नहीं बचा है, सारा सामान चोर उठा ले गये हैं. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी है. मामले की छानबीन की जा रही है.
20 को मसौढ़ी अपने घर गये थे आलोक
आलोक सिन्हा मूल रूप से मसौढ़ी के रहने वाले हैं. वह दवा कंपनी में रीजनल मैनेजर हैं. कंकड़बाग के अशोकनगर सम्राट कॉलोनी में गाेपाल प्रसाद चौधरी के मकान में पिछले कई सालों से किरायेदार हैं.
वह मकान के ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं. होलिका दहन के दिन वह पटना से मसौढ़ी गये थे. सोमवार की शाम को जब वह पटना वापस आये तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ है. ताले के लॉक को पेचकस डालकर फैला दिया गया था. अंदर आलमारी के लॉकर को भी तोड़ा गया है.
सारा सामान मकान में बिखरा पड़ा था. दीवार में लगी एलइडी को भी चाेर उखाड़ ले गये हैं. सारा सामान गायब है. घटना कब हुई, किसकी को भनक नहीं लगी. मकान मालिक और एक दूसरे किरायेदार को भी जानकारी नहीं हुई. सिर्फ आलोक सिन्हा अपने परिवार के साथ गये थे.
बाकी लोग मकान में थे, लेकिन किसी को कानो-कान जानकारी नहीं हुई. आलोक का कहना है कि जब कंकड़बाग पुलिस को जानकारी दी गयी तो कहा गया कि जो भी सामान चोरी गया है उसकी लिस्ट बना लें, केस दर्ज कर छानबीन की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन