पटना : पटरी उखाड़ी, अब मिट्टी की जांच होगी शुरू

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आर ब्लॉक-दीघा. रिकॉर्ड समय में काम पूरा करने के लिए चल रहा है प्रयास दस जेसीबी और 35 ट्रकों से हटाया जा रहा मार्ग पर पड़ा कचरा पटना : आर ब्लॉक दीघा मार्ग हो रहे रहे सड़क का निर्माण कार्य का निरीक्षण रविवार को बीएसआरडीसी के एमडी व परिवहन विभाग के सचिव संजय अग्रवाल ने […]

विज्ञापन
आर ब्लॉक-दीघा. रिकॉर्ड समय में काम पूरा करने के लिए चल रहा है प्रयास
दस जेसीबी और 35 ट्रकों से हटाया जा रहा मार्ग पर पड़ा कचरा
पटना : आर ब्लॉक दीघा मार्ग हो रहे रहे सड़क का निर्माण कार्य का निरीक्षण रविवार को बीएसआरडीसी के एमडी व परिवहन विभाग के सचिव संजय अग्रवाल ने किया.
निरीक्षण के दौरान हो रहे कामों की समीक्षा की और बताया कि इस मार्ग पर बनने वाले तीन फ्लाइओवरों के लिए मिट्टी जांच का काम शुरू कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि टेंडर फाइनल होने के सात दिनों के भीतर सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया. इसे तय समय पर पूरा कर लिया जायेगा. इसके लिए प्रत्येक सप्ताह निरीक्षण किया जायेगा. उन्होंने बताया कि दस जेसीबी और 35 ट्रकों को लगाया गया है, जिनसे मार्ग पर पड़े कचरा को हटाया जा रहा है. इनकी संख्या बढ़ायी जायेगी.
गौरतलब है कि एक मार्च को सीएम नीतीश कुमार ने कार्य का शिलान्यास किया था. निरीक्षण के दौरान एसडीओ सदर और सीओ सदर आदि मौजूद थे.
परिवहन सचिव ने बताया कि सड़क के साथ तीन जगह मसलन आर ब्लॉक से दीघा तक 6-लेन पथ का निर्माण जवाहर लाल नेहरू मार्ग(बेली रोड), शिवपुरी एवं राजीव नगर में ऊपरी पुल का निर्माण किया जाना है. साथ ही संभावित पटना मेट्रो परियोजना के लिए स्थल का प्रावधान भी किया गया है. इससे पटना वासियों को जाम से निजात मिलेगी. उन्होंने कहा कि 18 महीने में काम पूरा कर रिकॉर्ड कायम किया जायेगा.
दो चरणों में निर्माण
गौरतलब है कि आर ब्लॉक-दीघा रेलखंड पर ऊपरी पुल सहित छह लेन की सड़क का निर्माण दो चरणों में किया जाना है.इसमें पहले चरण में आर ब्लॉक से दीघा 6 किमी 300 मीटर व दूसरे फेज में दीघा से जेपी सेतु तथा दीघा से दीदारगंज गंगा पथ कुल एक किमी 760 मीटर का काम जेपी सेतु से मिलाने के लिए किया जाना. इसमें सर्विस लेन, सीवरेज ड्रेन, स्ट्रॉर्म ड्रेन और ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण किया गया है. जानकारी के अनुसार आठ अगस्त 2018 को 221.72 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे से जमीन ली गयी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन