पटना : रविवार को पारा फिर चढ़ा, कल बारिश होने के हैं आसार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : 26 मार्च को बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए बताया है कि हल्की बारिश के साथ तेज हवा चलने के भी आसार हैं. इधर रविवार को पटना शहर में चटक धूप निकली. हवा की रफ्तार कम होने की वजह से दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच […]
विज्ञापन
पटना : 26 मार्च को बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए बताया है कि हल्की बारिश के साथ तेज हवा चलने के भी आसार हैं. इधर रविवार को पटना शहर में चटक धूप निकली. हवा की रफ्तार कम होने की वजह से दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.
इस कारण राहगीरों को परेशानी भी हुई. शनिवार की तुलना में पटना का यह तापमान करीब दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. हालांकि शुक्रवार को तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया गया था. बीते रोज शनिवार-रविवार की रात का तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक 26 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव की संभावना है. आने वाले समय में इस तरह के बदलाव लगातार होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन