पंडारक : ग्रामीणों ने सड़क नहीं तो वोट नहीं का किया एलान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पंडारक : सड़क नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को वोट बहिष्कार का एलान किया है. मामला प्रखंड की लेमुआबाद पंचायत की चिंतामणचक गांव से जुड़ा है. सैकड़ों लोगों ने बैनर पोस्टर के साथ जुलूस निकाल कर रविवार को रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाये. दरअसल चिंतामणचक गांव से लेमुआबाद हॉल्ट जाने […]
विज्ञापन
पंडारक : सड़क नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को वोट बहिष्कार का एलान किया है. मामला प्रखंड की लेमुआबाद पंचायत की चिंतामणचक गांव से जुड़ा है. सैकड़ों लोगों ने बैनर पोस्टर के साथ जुलूस निकाल कर रविवार को रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाये. दरअसल चिंतामणचक गांव से लेमुआबाद हॉल्ट जाने वाली सड़क जर्जर हालत में है. इसको लेकर आये दिन लोगों को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ता है.
हॉल्ट तक जल्दीबाजी में पहुंचने के चक्कर में अक्सर लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं. बताया जा रहा है कि एक बाहुबली विधायक के समर्थक ने तकरीबन चार किमी लंबी सड़क निर्माण का ठेका लिया था, लेकिन आधा–अधूरा निर्माण करवाकर काम ठप कर दिया गया. तकरीबन छह वर्षों से लोग जनप्रतिनिधियों से फरियाद लगा रहे थे. लोगों के सब्र का बांध टूट गया. वहीं , उन्होंने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.
जुलूस के साथ लोग चिंतामणचक से लेमुआबाद हॉल्ट तक गये. वहीं, लंबित पड़ी सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने का प्रशासन को अल्टीमेटम दिया. लोगों का कहना था कि अधिकारियों की भी लापरवाही से सड़क जर्जर हालत में है. जुलूस में शामिल लोगों का कहना था कि रोड का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो लोग वोट डालने नहीं जायेंगे. जूलुस का नेतृत्व प्रमोद यादव ने किया. वहीं , इसमें विभीषण पासवान, भानू यादव आदि शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन