दानापुर : शिक्षक के खाते से जालसाजों ने उड़ा लिये 1.60 लाख रुपये
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दानापुर : शिक्षक के खाते से एक लाख 60 हजार रुपये अवैध निकासी करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में शिक्षक बच्चा प्रसाद ने दानापुर थाने में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया. बताया जाता है कि शिक्षक बच्चा प्रसाद मध्य विद्यालय पैनाठी में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं . जो मनेर […]
विज्ञापन
दानापुर : शिक्षक के खाते से एक लाख 60 हजार रुपये अवैध निकासी करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में शिक्षक बच्चा प्रसाद ने दानापुर थाने में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया.
बताया जाता है कि शिक्षक बच्चा प्रसाद मध्य विद्यालय पैनाठी में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं . जो मनेर थाने के सिंकदरपुर के निवासी हैं. दर्ज प्राथमिकी में शिक्षक बच्चा प्रसाद ने बताया है कि दानापुर स्थित स्टेट बैंक में खाता है. उन्होंने बताया कि 23 मार्च को खाते से 20-20 हजार रुपये की चार बार निकासी की गयी और 40 हजार दो बार में उदय सिंह व प्रभु कुमार के खाते में ट्रांसफर कर निकासी कर ली गयी है.
जबकि उनका एटीएम कार्ड व अन्य कागजात उनके पास ही मौजूद हैं. शनिवार को एसबीआइ एटीएम में जानकारी लेने गये और स्टेटमेंट निकाला, तो उसमें रुपये की निकासी की जानकारी मिली. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










