जेपी सेतु रेलवे पटरी पर दो युवक आये ट्रेन की चपेट में, पैर कटा, एक की मौत, दूसरे की हालत भी गंभीर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Mar 2019 5:10 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : गुरुवार को दीघा के जेपी सेतू के पास रेलवे पटरी पर मदहोश हो कर सोना दो युवकों को भारी पड़ गया. उसी समय एक ट्रेन उधर से गुजरी और जब तक दोनों पटरी से दूर हटते, तब तक उन दोनों के पांव कट गये और खून से लहूलुहान हो गये. घायल होने वाले […]
विज्ञापन
पटना : गुरुवार को दीघा के जेपी सेतू के पास रेलवे पटरी पर मदहोश हो कर सोना दो युवकों को भारी पड़ गया. उसी समय एक ट्रेन उधर से गुजरी और जब तक दोनों पटरी से दूर हटते, तब तक उन दोनों के पांव कट गये और खून से लहूलुहान हो गये.
घायल होने वाले युवकों में राजू जोसेफ व अजीत कुमार शामिल है. अजीत की हालत भी काफी गंभीर है. उसके दोनों पांव कट गये थे. जबकि राजू का एक पांव कटा था. जिसमें से इलाज के दौरान राजू जोसेफ की मौत हो गयी.
दोनों दीघा के मखदूमपुर के रहने वाले हैं और हलवाई का काम करते थे. इसके पूर्व दोनों युवकों के घायल होने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी, लेकिन उसे ले जाने को तैयार नहीं थी. इसे लेकर लोग भी आक्रोशित हो गये थे और पुलिस से भिड़ गये और हंगामा करने लगे थे.
इसके बाद पुलिस राजू जोसेफ को इलाज के लिए अस्पताल ले गयी. जबकि अजीत वहीं काफी देर तक पड़ा रहा. इसके बाद स्थानीय लोगों ने अजीत को इलाज के लिए भर्ती कराया. राजू जोसेफ शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं.
नशे में होने की आशंका
दोनों युवक जिस तरह से पटरी पर सोये हुए थे, उससे यह संभावना जतायी जा रही है कि वे दोनों नशे में थे और वहीं सो गये. इसी बीच उधर से एक ट्रेन गुजरी तो उन दोनों की आंखे खुली और उठने का प्रयास किया. लेकिन वे लोग वहां से हट नहीं पाये और दोनों के पांव कट गये.
आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो उन लोगों ने किसी तरह से दोनों को रेलवे पटरी से दूर किया और पुलिस को सूचित किया. पुलिस पहुंची लेकिन सीमा विवाद को लेकर टालमटोल करने लगी. इसके बाद लोगों ने हंगामा शुरू किया तो पुलिस एक को अपने साथ ले गयी.
नहीं हो रहा था कैश रिफंड
बुकिंग काउंटर के कर्मी कैश रिफंड नहीं दे रहे थे, जिससे कई हवाई यात्रियों में निराशा भी दिखी. काउंटर कर्मियों का कहना था कि कैश काउंटर बुकिंग पिछले डेढ़ महीने से केवल डे-टू-डे के लिए हो रही थी. काउंटर पर कैश लेकर अग्रिम बुकिंग नहीं की गयी थी. लिहाजा प्रावधानों के अनुसार वे काउंटर रिफंड के लिए बाध्य नहीं हैं.
खाड़ी जानेवाले यात्री दिखे सबसे परेशान
शुक्रवार और अागामी 26 मार्च को दिल्ली जानेवाली एक फ्लाइट को छोड़ कर 31 मार्च तक की सभी फ्लाइटें रद्द कर दी गयी हैं. केवल इलाहाबाद जानेवाली एटीआर चलेगी.
इस अवधि के बाद भी जेट की फ्लाइट के दोबारा शुरू होने की कम संभावना होने के कारण बाद के यात्री भी चिंतित थे. इनमें से कई यात्री ऐसे थे, जिन्होंने दो-तीन महीने पहले से दुबई या खाड़ी के अन्य देशों में जाने के लिए जेट की कनेक्टिंग फ्लाइट की टिकट ली थी.
अब फ्रेश टिकट लेने पर दोगुना से भी अधिक खर्च करना पड़ सकता है. ऐसे कई लोग 31 मार्च के बाद फ्लाइटों के सामान्य होने का आश्वासन पाने के लिए भी एयरपोर्ट पहुंच गये थे, लेकिन काउंटरमैन जानकारी नहीं होने की बात कह कर उनकी अनिश्चितता और बढ़ा दे रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




