पटना : सीएनजी कार के लिए एक साल का इंतजार
Updated at : 14 Mar 2019 9:41 AM (IST)
विज्ञापन

पटना में फिलहाल दो स्टेशनों पर ही मिल रही सीएनजी पटना : पटना शहर में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है. सीएनजी संचालित वाहन प्रदूषण का स्तर कम करने में काफी मददगार साबित होंगे. वैसे पटना शहर में सीएनजी के दो स्टेशन खुल चुके हैं. इसके बाद आम लोगों में सीएनजी कार खरीदने को […]
विज्ञापन
पटना में फिलहाल दो स्टेशनों पर ही मिल रही सीएनजी
पटना : पटना शहर में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है. सीएनजी संचालित वाहन प्रदूषण का स्तर कम करने में काफी मददगार साबित होंगे. वैसे पटना शहर में सीएनजी के दो स्टेशन खुल चुके हैं. इसके बाद आम लोगों में सीएनजी कार खरीदने को लेकर जिज्ञासा बढ़ी है. इसे लेकर लोग कार शोरूम जाकर सीएनजी कार के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं. कार कंपनियों के शोरूम के प्रबंधकों की मानें, तो पटना में सीएनजी कार आने में कम-से-कम एक साल का वक्त लगेगा, क्योंकि अभी सीएनजी स्टेशनों की संख्या मात्र दो ही है. एेसे में लोगों को इंतजार करना होगा.
मारुति सुजुकी के अधिकृत डीलर अलंकार ऑटो के टीम मैनेजर अमित राज ने बताया कि पटना में सीएनजी वेरियेंट कार आने में कम-से-कम एक साल से अधिक समय लगेगा. कंपनी के पास सीएनजी कारें मेट्रो शहरों में उपलब्ध हैं. राज के अनुसार सेलेरियो ग्रीन सीएनजी वेरियेंट है, जो एक किलो में लगभग 30 किलोमीटर का माइलेज देती है. वेगन आर एलएक्सआइ वेरियेंट सीएनजी किट के साथ उपलब्ध है. यह प्रति किलो लगभग 26 किलाेमीटर का माइलेज देती है. आल्टो 800 भी सीएनजी किट के साथ आती है.
आशियाना हुंडई के उपाध्यक्ष अशोक पटनायक ने बताया कि सीएनजी वेरियेंट के पटना आने में अभी वक्त लगेगा, क्योंकि इसके लिए शहर के प्रमुख इलाकों में सीएनजी स्टेशन का हाेना जरूरी है.
किरण ऑटोमोबाइल्स के निदेशक नितिन कुमार ने बताया कि महिंद्रा कंपनी के पास भी कई सीएनजी वेरियेंट कार बाजार में उपलब्ध हैं. कुछ दिन पहले ही सीएनजी स्टेशन खुले हैं.प्रेमा फोर्ड के निदेशक विभु कुमार ने बताया कि आने वाले समय में सीएनजी कार की मांग बढ़ेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




