पटना : 65 बेडों का हुआ पीएमसीएच इमरजेंसी आइसीयू, 10 बेड बढ़े

Updated at : 13 Mar 2019 9:26 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : 65 बेडों का हुआ पीएमसीएच इमरजेंसी आइसीयू, 10 बेड बढ़े

पटना : पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी आइसीयू वार्ड में 10 बेड और बढ़ गये हैं. इन 10 बेडों के साथ ही पीएमसीएच का इमरजेंसी आइसीयू अब कुल 65 बेडों का हो गया है. मंगलवार को पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ राजीव रंजन प्रसाद, पूर्व प्रिंसिपल डॉ विजय कुमार गुप्ता और इमरजेंसी प्रभारी डॉ अभिजीत […]

विज्ञापन
पटना : पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी आइसीयू वार्ड में 10 बेड और बढ़ गये हैं. इन 10 बेडों के साथ ही पीएमसीएच का इमरजेंसी आइसीयू अब कुल 65 बेडों का हो गया है. मंगलवार को पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ राजीव रंजन प्रसाद, पूर्व प्रिंसिपल डॉ विजय कुमार गुप्ता और इमरजेंसी प्रभारी डॉ अभिजीत सिंह इस अवसर पर मौजूद थे. यहां बता दें कि पीएमसीएच में कुल 40 बेडों के आइसीयू की सुविधा मिलनी थी. 30 बेडों की आइसीयू दो महीने पहले शुरू की जा चुकी है. लेकिन 10 बेडों की आइसीयू मंगलवार को शुरू की गयी.
शुरू होते ही 50 प्रतिशत बेड फुल : पीएमसीएच के नये इमरजेंसी आइसीयू में 10 में जैसे ही बेडों की संख्या बढ़ी, उसके महज दो घंटे के अंदर पांच मरीज भर्ती हो गये. वहीं, रात होते-होते सात बेडों पर मरीज भर्ती किये गये. पीएमसीएच इमरजेंसी प्रभारी डॉ अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि इन 10 बेडों की संख्या बढ़ते ही अब कुल 65 बेडों का आइसीयू पीएमसीएच में उपलब्ध हो गया है. उन्होंने बताया कि मरीजों की संख्या अधिक होने की वजह से बेडों की संख्या कम पड़ जाती है. पीएमसीएच के प्रबंधक आलोक रंजन, उपाधीक्षक डॉ आरके जमैयार आदि कई डॉक्टर उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन