पटना : आइपीएस की भाभी से फोन व पर्स लूटने वाले दो गिरफ्तार
Updated at : 10 Mar 2019 8:10 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : यूपी के मथुरा में एसएसपी के पद पर तैनात आइपीएस की भाभी विजयलक्ष्मी से पटना के राजवीनगर में पर्स व माेबाइल फोन की लूट करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सिटी एसपी मध्य पीके दास ने पत्रकारवार्ता के दौरान बताया कि बबलू कुमार और पिंटू को गिरफ्तार किया […]
विज्ञापन
पटना : यूपी के मथुरा में एसएसपी के पद पर तैनात आइपीएस की भाभी विजयलक्ष्मी से पटना के राजवीनगर में पर्स व माेबाइल फोन की लूट करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
सिटी एसपी मध्य पीके दास ने पत्रकारवार्ता के दौरान बताया कि बबलू कुमार और पिंटू को गिरफ्तार किया गया है. दोनों छोटी रुकनपुरा में भाड़े के मकान में रहते हैं. इनके पास से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है. वहीं उनके पर्स की तलाश मुसहरी नाले में करायी गयी थी, लेकिन नाले का पानी काफी गंदा होने के कारण पर्स बरामद नहीं हो सका. पुलिस ने दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया है.
थाने के पास महिला को घेरकर की थी लूट : दरअसल राजीवनगर मजिस्ट्रेट कॉलोनी रोड नंबर-3, आशियाना फेज-1 की रहने वाली विजय लक्ष्मी 12 फरवरी को दिन में करीब दो बजे कहीं जा रही थीं. इस दौरान थाने से कुछ दूर पहले बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर उन्हें घेर लिया था. इसके बाद उनका मोबाइल फोन और पर्स लूट कर फरार हो गये थे. सीसीटीवी कैमरे की मदद से दोनों आरोपितों की पहचान की गयी. इसके बाद शनिवार को सादिकपुर मुसहरी फील्ड रुपसुपर से गिरफ्तार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




