ePaper

पटना : जड़ी-बूटी के गोदाम में लगी आग

Updated at : 10 Mar 2019 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : जड़ी-बूटी के गोदाम में लगी आग

मारुफगंज मंडी में घटी घटना, अफरा-तफरी एक दर्जन यूनिट ने बुझायी छह घंटे में आग पटना सिटी : मालसलसामी थाना क्षेत्र में स्थित किराना की थोक मंडी मारुफगंज के मीर जवान की छाबनी मुहल्ला में जड़ी बूटी के गोदाम में शनिवार को सुबह नौ बजे के आसपास में अगलगी की घटना हुई. गोदाम में रखे […]

विज्ञापन
मारुफगंज मंडी में घटी घटना, अफरा-तफरी
एक दर्जन यूनिट ने बुझायी छह घंटे में आग
पटना सिटी : मालसलसामी थाना क्षेत्र में स्थित किराना की थोक मंडी मारुफगंज के मीर जवान की छाबनी मुहल्ला में जड़ी बूटी के गोदाम में शनिवार को सुबह नौ बजे के आसपास में अगलगी की घटना हुई. गोदाम में रखे लाखों रुपये की जड़ी- बूटी के आइटम जल कर नष्ट हो गये हैं. रास्ता संकरा होने की स्थिति में मौके पर पहुंची फायर यूनिट को भी आग बुझाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा था. आग बुझाने के लिए पटना सिटी, कंकड़बाग व पटना से एक दर्जन यूनिटें पहुंची थीं.
फायरकर्मियों ने बताया कि लगभग छह घंटे आग बुझाने में लग गये. आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है. इस दरम्यान मंडी में भी अफरा-तफरी मच गयी थी. पीड़ित व्यवसायी भगवान दास लाल व स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे गोदाम से धुआं निकलने लगा. इसके बाद आग की लपट निकलने लगी.
पीड़ित की मानें तो गोदाम में रखे लाखों रुपये की जड़ी-बूटी जल कर राख हो गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि आसपास का इलाका धुंआ से भर गया था. स्थानीय लोग आग पर काबू पाने की मशक्कत कर रहे थे.
इसी बीच मालसलामी थाने की सूचना पर मौके पर फायर यूनिट पहुंची और आग को बुझाया. फायर अफसर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पटना सिटी फायर बिग्रेड से चार छोटी व दो बड़ी गाड़ियां, कंकड़बाग से एक बड़ी गाड़ी, पटना से तीन छोटी व एक बड़ी गाड़ी मौके पर पहुंची. इसके बाद लगभग छह घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू में किया जा सका.
सब फायर ऑफिसर रामाकांत प्रसाद, प्रधान अग्निक रामाकांत सिंह, कुमार गौरव, अमित सिंह, अजय कुमार, रामबली समेत अन्य ने बताया कि जाम व रास्ता संर्कीण होने से थोड़ी परेशानी हुई. समय से आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंच सकता था क्योंकि आसपास में घनी आबादी के अलावा दुकान व गोदाम थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन