पटना : चार आइपीएस, चार डीएसपी का किया गया तबादला

Updated at : 07 Mar 2019 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : चार आइपीएस, चार डीएसपी का किया गया तबादला

बच्चू सिंह मीणा बने आइजी स्पेशल ब्रांच पटना : राज्य सरकार ने बुधवार को चार आइपीएस अफसरों की जिम्मेदारी में बदलाव कर दिया. इनमें दो आइजी, एक डीआइजी और एक एसपी स्तर के अधिकारी हैं. चार डीएसपी का भी तबादला किया गया है. इनमें तीन को 18 फरवरी को डीएसपी के पद पर प्रोन्नति के […]

विज्ञापन
बच्चू सिंह मीणा बने आइजी स्पेशल ब्रांच
पटना : राज्य सरकार ने बुधवार को चार आइपीएस अफसरों की जिम्मेदारी में बदलाव कर दिया. इनमें दो आइजी, एक डीआइजी और एक एसपी स्तर के अधिकारी हैं.
चार डीएसपी का भी तबादला किया गया है. इनमें तीन को 18 फरवरी को डीएसपी के पद पर प्रोन्नति के साथ ही नियुक्ति दी गयी थी. आइजी सुरक्षा बच्चू सिंह मीणा को आइजी स्पेशल ब्रांच बनाया गया है. वह आइजी सुरक्षा की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी निभायेंगे. आइजी एससीआरबी डॉ कमल किशोर सिंह को आइजी कमजोर वर्ग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
सीआइडी में डीआइजी एंटी डकैती अशोक कुमार काे डीआइजी सुरक्षा के पद पर भेजा गया है. असैनिक सुरक्षा के एसपी सह सहायक निदेशक मिथिलेश कुमार को स्पेशल ब्रांच में एसपी (अ) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. लोकायुक्त के यहां तैनात रंजन कुमार सिंह को आइजी पटना के यहां डीएसपी प्रशासन, विशेष सुरक्षा दल में तैनात आलोक कुमार सिंह 1 को डीएसपी स्पेशल ब्रांच और जय प्रकाश सिंह को डीआइजी रेलवे पटना के यहां भेजा गया है.
आइजी पटना के यहां डीएसपी प्रशासन उपेंद्र प्रसाद को सीआइडी में डीएसपीएससीएसटी कोषांग में भेजा गया है.40 साल से अधिक उम्र के आइपीएस अफसरों का होगा मेडिकल : गृह विभाग ने 40 वर्ष से अधिक उम्र के आइपीएस अफसरों को मेडिकल जांच कराने का आदेश दिया है. अफसरों की वार्षिक स्वास्थ्य जांच के लिए जनसंपर्क अधिकारी की नियुक्ति की गयी है. संयुक्त सचिव रंजन कुमार सिन्हा ने बुधवार को आइपीएस अफसरों को पत्र जारी किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन