पटना : नौ साल बाद भी राजस्व सेवा के अफसर उच्च पदों पर नहीं हो सके हैं काबिज

Updated:
विज्ञापन

पटना : राजस्व सेवा के गठन के नौ साल के बाद भी कोई अधिकारी उच्च पदों पर काबिज नहीं हुए हैं. भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, एडीएम भू-हदबंदी जैसे उच्च पदों पर बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी काबिज हो रहे हैं. इससे राजस्व सेवा के अधिकारियों में नाराजगी है. इसके खिलाफ राजस्व सेवा […]

विज्ञापन
पटना : राजस्व सेवा के गठन के नौ साल के बाद भी कोई अधिकारी उच्च पदों पर काबिज नहीं हुए हैं. भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, एडीएम भू-हदबंदी जैसे उच्च पदों पर बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी काबिज हो रहे हैं.
इससे राजस्व सेवा के अधिकारियों में नाराजगी है. इसके खिलाफ राजस्व सेवा के अधिकारी आंदोलन के मूड में है. राजस्व व भूमि सुधार विभाग में कार्यरत 537 राजस्व अधिकारियों में मात्र 25 लोगों को प्रोन्नति देकर अंचल अधिकारी बनाया गया. शेष 512 राजस्व अधिकारियों में अधिकतर की सेवा ही संपुष्ट नहीं हुई है. 534 अंचलों में 509 में प्रभारी अंचल पदाधिकारी पदस्थापित हैं. राजस्व अधिकारियों को बगैर प्रोन्नति किये ही अंचल अधिकारी के पद का प्रभार दे दिया गया है.
बासा के अधिकारियों का दबदबा
राजस्व सेवा के अधिकारियों के मुताबिक राजस्व सेवा के अधिकारी अपने मूल पद तक ही सीमित हैं. सरकार ने राजस्व सेवा के अधिकारियों को राजस्व व भूमि सुधार विभाग में प्रोन्नति देकर उच्च पदों पर काबिज करने का निर्णय लिया है. इसमें अंचल अधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी व एडीएम भू-हदबंदी शामिल हैं.
राजस्व सेवा का गठन 2010 में होने के बाद नियमावली में 2015 व फरवरी 2019 में संशोधन हुआ. संशोधन के बाद वरीय पदों का वेतनमान तो आकर्षक हुआ, लेकिन उच्च पदों पर अधिकारियों की पदस्थापना अब भी नहीं हुई है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन