नौबतपुर : केन बम बरामद, दहशत में ग्रामीण, बम निरोधक दस्ते ने बम को ब्लास्ट कर किया डिफ्यूज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Mar 2019 10:46 AM
नौबतपुर : पुलिस ने बादीपुर गांव के बंद घर से रविवार को एक केन बम बरामद किया है. बम निरोधक दस्ते ने शाम को बम को डिफ्यूज किया. पुलिस के अनुसार, बादीपुर निवासी नरेश वर्मा के जीर्णशीर्ण व बंद मकान में रखे बालू पर बच्चे खेल रहे थे. बच्चों ने बम को देख कर शोर […]
नौबतपुर : पुलिस ने बादीपुर गांव के बंद घर से रविवार को एक केन बम बरामद किया है. बम निरोधक दस्ते ने शाम को बम को डिफ्यूज किया. पुलिस के अनुसार, बादीपुर निवासी नरेश वर्मा के जीर्णशीर्ण व बंद मकान में रखे बालू पर बच्चे खेल रहे थे. बच्चों ने बम को देख कर शोर किया. ग्रामीणों ने थाने में इसकी सूचना दी. पुलिस ने जांच में बम की सूचना को सत्य पाया. लिहाजा बम निरोधक दस्ता को सूचित किया गया. शाम को बम निरोधक दस्ता ने उक्त स्थल पर जा कर बम को डिफ्यूज किया. पुलिस ने बताया कि बम को ब्लास्ट करके डिफ्यूज कर दिया गया है.
मालूम हो कि करीब एक पखवारा पूर्व भी असामाजिक तत्वों द्वारा बादीपुर में रसोई गैस के सिलिंडर को हीटर पर रख कर विस्फोट करने की कोशिश की गयी थी. उस समय भी एक महिला ने देख कर शोर मचाया था. जिससे एक बड़ा हादसा टल गया था. आज फिर बच्चों ने एक साजिश को नाकाम कर दिया. हालांकि, इन दोनों घटनाओं के बाद से बादीपुर के लोग दहशत में हैं. वह किसी बड़ी घटना को लेकर सशंकित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










