पटना : आज शिवमंदिरों से निकलेंगी शोभायात्राएं और झांकियां

Updated:
विज्ञापन

पटना : शिवरात्रि के उपलक्ष्य में रविवार को शहर के कई शिवमंदिरों से शोभा यात्रा व झांकियां निकलेंंगी. इस अवसर पर बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी के जनता फ्लैट स्थित प्राचीन शिवमंदिर से गाजा-बाजा के साथ भव्य शोभायात्रा निकलेगी. मंदिर के सचिव नंद किशोर शर्मा ने जानकारी दी कि इस अवसर पर पटना के महापौर सीता साहू, […]

विज्ञापन

पटना : शिवरात्रि के उपलक्ष्य में रविवार को शहर के कई शिवमंदिरों से शोभा यात्रा व झांकियां निकलेंंगी. इस अवसर पर बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी के जनता फ्लैट स्थित प्राचीन शिवमंदिर से गाजा-बाजा के साथ भव्य शोभायात्रा निकलेगी. मंदिर के सचिव नंद किशोर शर्मा ने जानकारी दी कि इस अवसर पर पटना के महापौर सीता साहू, स्थानीय विधायक अरुण कुमार सिन्हा समेत बड़ी संख्या में गण्यमान्य लोग मौजूद रहेंगे. मंदिर में शिवरात्रि के अवसर पर सोमवार को रामशिला पत्थर की भी स्थापना होगी. महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में श्री श्री महाशिवरात्रि शोभा यात्रा समिति, राजीव नगर द्वारा विजय राघव मंदिर, केसरी नगर से झांकी निकाली जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन