पटना : ऐच्छिक विषय के एग्जाम के साथ आज खत्म होगी मैट्रिक परीक्षा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Feb 2019 8:33 AM
विज्ञापन
पटना : मैट्रिक परीक्षा के लिए दोनों पालियों में ऐच्छिक विषयों की परीक्षा के साथ ही मैट्रिक परीक्षा बुधवार को समाप्त हो जायेगी. ऐच्छिक विषयों की परीक्षा के तहत दोनों पालियों मेें उच्च गणित, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, संस्कृत, मैथिली, फारसी एवं अरबी विषयों की परीक्षा आयोजित की जायेगी. साथ ही, दोनों पालियों में ऐच्छिक विषय के […]
विज्ञापन
पटना : मैट्रिक परीक्षा के लिए दोनों पालियों में ऐच्छिक विषयों की परीक्षा के साथ ही मैट्रिक परीक्षा बुधवार को समाप्त हो जायेगी. ऐच्छिक विषयों की परीक्षा के तहत दोनों पालियों मेें उच्च गणित, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, संस्कृत, मैथिली, फारसी एवं अरबी विषयों की परीक्षा आयोजित की जायेगी. साथ ही, दोनों पालियों में ऐच्छिक विषय के तहत ही गृह विज्ञान, संगीत, नृत्य एवं ललित कला विषयों की भी परीक्षा आयोजित की जायेगी.
द्वितीय भारतीय भाषाओं की शांतिपूर्ण रही परीक्षा : राज्य के सभी जिलों में बनाये गये परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को स्वच्छ एवं कदाचार रहित परीक्षा आयोजित की गयी.
दोनों पालियों में द्वितीय भारतीय भाषा के तहत विभिन्न विषयों की परीक्षा आयोजित की गयी. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि द्वितीय भारतीय भाषा के तहत हिंदी भाषियों के लिए संस्कृत,अरबी, फारसी एवं भोजपुरी में से किसी एक भाषा तथा अहिंदी भाषियों के लिए राष्ट्रभाषा हिंदी की परीक्षा आयोजित की गयी. द्वितीय पाली में भारतीय भाषा के तहत हिंदी भाषियों के लिए संस्कृत, अरबी, फारसी एवं भोजपुरी में से किसी एक भाषा तथा अहिंदी भाषियों के लिए राष्ट्रभाषा हिंदी की परीक्षा हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










