पटना : होर्डिंग काटने पहुंची निगम टीम को पांच घंटे रखा हिरासत में
Updated at : 22 Feb 2019 8:41 AM (IST)
विज्ञापन

डीएम व एसएसपी के हस्तक्षेप से छूटे पटना : नगर निगम के नूतन राजधानी अंचल क्षेत्र में स्थित आयकर गोलंबर के समीप न्यायिक भवन परिसर में अवैध विज्ञापन होर्डिंग लगे थे. इन विज्ञापन होर्डिंग को काटने निगम की पांच सदस्यीय टीम पहुंची. निगम कर्मी होर्डिंग काटना शुरू किया, तभी कोतवाली थाना के इंस्पेक्टर पहुंचे और […]
विज्ञापन
डीएम व एसएसपी के हस्तक्षेप से छूटे
पटना : नगर निगम के नूतन राजधानी अंचल क्षेत्र में स्थित आयकर गोलंबर के समीप न्यायिक भवन परिसर में अवैध विज्ञापन होर्डिंग लगे थे. इन विज्ञापन होर्डिंग को काटने निगम की पांच सदस्यीय टीम पहुंची.
निगम कर्मी होर्डिंग काटना शुरू किया, तभी कोतवाली थाना के इंस्पेक्टर पहुंचे और पांचों निगम कर्मियों को हिरासत में लेकर हाजत में बंद कर दिया. इस घटना की सूचना मेयर व नगर आयुक्त को दी गयी, तो नगर आयुक्त ने डीएम व एसएसपी को मामले की जानकारी दी. डीएम व एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद पांचों निगम कर्मियों को पांच घंटे के बाद हिरासत से छोड़ा गया. गौरतलब है कि निगम प्रशासन की ओर से अवैध विज्ञापन होर्डिंग काटने की कार्रवाई की जा रही हैं.
लेकिन, विज्ञापन एजेंसियां थानों की मिलीभगत से निगम की कार्रवाई को रोक रही हैं. गुरुवार को आयकर गोलंबर पर हुई घटना पहली बार नहीं हुई है. बल्कि, कोतवाली थानाध्यक्ष व पाटलिपुत्र थानाध्यक्ष ने निगम कर्मियों को पहले भी अवैध विज्ञापन होर्डिंग काटने को लेकर हाजत में बंद कर चुके हैं.
लिखित शिकायत नगर आयुक्त अनुपम कुमार सुमन एसएसपी से कर चुके है. बावजूद थानाध्यक्ष निगम की कार्रवाई रोक रहे हैं. मेयर सीता साहू ने कहा कि थानाध्यक्ष एजेंसी से मोटी रकम लेकर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




