26 से पटना के बदले सहरसा से खुलेगी पटना-बांद्रा हमसफर
Updated at : 20 Feb 2019 9:06 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पिछले दिनों रेलमंत्री पीयूष गोयल ने बांद्रा-पटना हमसफर एक्सप्रेस के परिचालन विस्तार की घोषणा की थी. इस घोषणा के अनुसार ट्रेन संख्या 22913/22914 बांद्रा-पटना-बांद्रा हमसफर एक्सप्रेस का परिचालन पटना के बदले सहरसा से किया जायेगा. रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्व मध्य रेल ने सहरसा-पटना के बीच टाइम-टेबल निर्धारित कर 26 फरवरी से […]
विज्ञापन
पटना : पिछले दिनों रेलमंत्री पीयूष गोयल ने बांद्रा-पटना हमसफर एक्सप्रेस के परिचालन विस्तार की घोषणा की थी. इस घोषणा के अनुसार ट्रेन संख्या 22913/22914 बांद्रा-पटना-बांद्रा हमसफर एक्सप्रेस का परिचालन पटना के बदले सहरसा से किया जायेगा. रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्व मध्य रेल ने सहरसा-पटना के बीच टाइम-टेबल निर्धारित कर 26 फरवरी से पटना के बदले सहरसा से हमसफर एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है.
पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि 24 फरवरी को बांद्रा से खुलने वाली ट्रेन संख्या 22913 बांद्रा-पटना हमसफर एक्सप्रेस सहरसा तक जायेगी और 26 फरवरी से प्रत्येक मंगलवार को ट्रेन संख्या 22914 सहरसा से पटना होते हुए बांद्रा के लिए खुलेगी. रेलवे ने कोसी क्षेत्र की जनता को हमसफर एक्सप्रेस की सौगात दी है.
बांद्रा और पटना के बीच चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस का परिचालन सहरसा से होने के बाद क्षेत्र की जनता को जबलपुर, भुसावल, उधना, वलसाड के रास्ते मुंबई तक आना-जाना आसान हो जायेगा. पटना-सहरसा के बीच बेगूसराय व खगड़िया में ठहराव निर्धारित किया गया है. वहीं, पटना-बांद्रा के बीच समय में बदलाव नहीं किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




