पटना : बकाये वेतन को लेकर प्रदर्शन, लाठीचार्ज
Updated at : 19 Feb 2019 9:00 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस ने पहले वाटर कैनन से की पानी की बौछार, बाद में बल प्रयोग पटना : बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदर्शनकारी सोमवार को ठीक 12 बजे अपने बकाया वेतन की मुख्य मांग सहित 42 सूत्री मांग पत्र को लेकर विधानसभा भवन की तरफ रवाना हुए. थाने के पास विधानसभा के बाहरी गेट तक […]
विज्ञापन
पुलिस ने पहले वाटर कैनन से की पानी की बौछार, बाद में बल प्रयोग
पटना : बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदर्शनकारी सोमवार को ठीक 12 बजे अपने बकाया वेतन की मुख्य मांग सहित 42 सूत्री मांग पत्र को लेकर विधानसभा भवन की तरफ रवाना हुए. थाने के पास विधानसभा के बाहरी गेट तक वे पहुंचे.
मांगों के समर्थन में जबरदस्त नारेबाजी की. प्रदर्शन शुरू किया. गेट खोलने का प्रयास किया. पुलिस ने आनन-फानन में आधा दर्जन वाटर कैनन से प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार की. करीब आधे घंटे चली जोर आजमाइश के बाद पुलिस ने अंत में बेकाबू होते प्रदर्शन को काबू में करने के लिए प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया.
हालांकि वे पूरे दिन सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे. प्रदर्शनकारियों की संख्या अच्छी-खासी रही. प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि शिक्षकों को सात माह से वेतन नहीं मिला है.
दूसरी तमाम मांगें हैं, जिन्हें पूरा किया जाना चाहिए था. सरकारी तंत्र निरंकुश रवैया अपना रहा है. धरना स्थल पर शिक्षक संघ की हुई मीटिंग के बाद सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि संघ के कार्यकर्ता आगामी लोकसभा चुनाव में नोटा के अधिकार का उपयोग करेंगे. संघ इसके जरिये विरोध प्रदर्शित करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




