पटना : उद्यान प्रदर्शनी का उद्घाटन कल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Feb 2019 6:01 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राजभवन में उद्यान प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यपाल लाल जी टंडन 14 नवंबर को सुबह 11 बजे करेंगे. राजेंद्र मंडप में लगने वाली इस दो दिवसीय प्रदर्शनी में प्रदेश के सभी जिलों से किसानों को आमंत्रित किया गया है. बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर इसका संयोजक है. फल, सब्जी, फूल, सुगंधित पौधों के उत्पादक किसान […]
विज्ञापन
पटना : राजभवन में उद्यान प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यपाल लाल जी टंडन 14 नवंबर को सुबह 11 बजे करेंगे. राजेंद्र मंडप में लगने वाली इस दो दिवसीय प्रदर्शनी में प्रदेश के सभी जिलों से किसानों को आमंत्रित किया गया है. बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर इसका संयोजक है.
फल, सब्जी, फूल, सुगंधित पौधों के उत्पादक किसान भाग लेंगे. सुबह 11 से दोपहर साढ़े तीन बजे तक प्रदर्शनी में आम जन आ सकते हैं. प्रवेश के लिए राजभवन की वेबसाइट तथा बिहार कृषि विवि सबौर की वेबसाइट से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद इंट्री पास प्रिंट कर गेट नंबर छह से प्रवेश मिलेगा. फोटो पहचान पत्र या आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




