एग्रो बिहार में किसानों को मिल रही कृषि यंत्रों की तकनीकी जानकारी

Updated at : 11 Feb 2019 9:32 AM (IST)
विज्ञापन
एग्रो बिहार में किसानों को मिल रही कृषि यंत्रों की  तकनीकी जानकारी

पटना : एग्रो बिहार में किसान न सिर्फ नवीनतम कृषि यंत्रों को देख रहे हैं बल्कि उसकी तकनीकी जानकारी भी ले रहे हैं. कृषि यांत्रिकरण मेले का रविवार को दूसरा दिन था. मेले में किसान जमकर खरीदारी कर रहे हैं. किसान कृषि यंत्र की खरीद में अनुदान का लाभ भी ले रहे हैं. किसान पाठशाला […]

विज्ञापन

पटना : एग्रो बिहार में किसान न सिर्फ नवीनतम कृषि यंत्रों को देख रहे हैं बल्कि उसकी तकनीकी जानकारी भी ले रहे हैं. कृषि यांत्रिकरण मेले का रविवार को दूसरा दिन था. मेले में किसान जमकर खरीदारी कर रहे हैं. किसान कृषि यंत्र की खरीद में अनुदान का लाभ भी ले रहे हैं.

किसान पाठशाला में किसानों को वैज्ञानिक तरीके से फसलों की बोआई के उपरान्त कटाई, दौनी एवं उसके प्रसंस्करण से संबंधित कृषि यंत्र की जानकारी, उपयोगिता एवं उनके प्रयोग विधि के बारे में विस्तार से बताया गया. लगभग 3 लाख वर्ग फुट क्षेत्र के इस मेले में 100 से अधिक स्टॉल लगाये गए हैं. बिहार के अलावा दिल्ली, हरियाणा, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, गुजरात, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों के कृषि यंत्र निर्माता इसमें भाग ले रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन