बिहार : आधी रात को DGP ने राजधानी पटना के थानों का किया औचक निरीक्षण, दो थानेदारों पर गिरी गाज

Updated:
विज्ञापन

पटना : बिहारमें कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष की ओर से लगातार उठाये जा रहे सवालों के बीच सूबे के नये डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने शनिवार को देर रात राजधानी पटना के थानों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान डीजीपी अचानक एसके पुरी और गर्दनीबाग थाने जा पहुंचे. उनको वहां देखकर पुलिस पदाधिकारियों के […]

विज्ञापन

पटना : बिहारमें कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष की ओर से लगातार उठाये जा रहे सवालों के बीच सूबे के नये डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने शनिवार को देर रात राजधानी पटना के थानों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान डीजीपी अचानक एसके पुरी और गर्दनीबाग थाने जा पहुंचे. उनको वहां देखकर पुलिस पदाधिकारियों के होश उड़ गये. औचक निरीक्षण के दौरान गुप्तेश्वर पांडे ने काम में लापरवाही को देखते हुए गर्दनीबाग के थानेदार और एसके पुरी के थानेदार सहितदो अन्य पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर रात डीजीपी के औचक निरीक्षण के दौरान थानों मेंकई खामियां मिली. बताया जा रहा है कि थाने की डेली डायरी लंबित पायी गयी. वहीं, गर्दनीबाग थाने के हाजत में बगैर किसी कानूनी कार्रवाई के एक शख्स को बंद करके रखा गया था. मामले को गंभीरता से लेते हुए गुप्तेश्वर पांडे ने ऑन द स्पॉट गर्दनीबाग थानेदार को सस्पेंड कर दिया. इसके साथ ही लापरवाही बरतने वाले दो अन्य पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड कर दिया गया.

गौर हो कि डीजीपी का जिम्मा संभालने के बाद से ही गुप्तेश्वर पांडेय लगातार कहते रहे है कि काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. लापरवाही बरतने और अवैध वसूली में लगे पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने के लिए विभाग तनिक भी संकोच नहीं करेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन