पटना : डाकघर में नहीं बदल रहे वारंटी वाले खराब एलइडी बल्ब
पटना : डाकघरों में वारंटी वाले खराब एलइडी बल्ब बदलने आनेवालेउपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसकी मुख्य वजह इइएसएल पोर्टल का सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं होना बताया जा रहा है. पिछले दिनों पटना जीपीओ के चीफ पोस्ट मास्टर राजदेव प्रसाद और इइएसएल के क्षेत्रीय प्रमुख राकेश प्रताप यादव के बीच एक […]
पटना : डाकघरों में वारंटी वाले खराब एलइडी बल्ब बदलने आनेवालेउपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसकी मुख्य वजह इइएसएल पोर्टल का सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं होना बताया जा रहा है. पिछले दिनों पटना जीपीओ के चीफ पोस्ट मास्टर राजदेव प्रसाद और इइएसएल के क्षेत्रीय प्रमुख राकेश प्रताप यादव के बीच एक करार हुआ था.
आपके शहर में
इसके तहत सूबे के लगभग एक हजार डाकघरों में एलइडी बल्ब, ट्यूब और पंखा बेचने पर सहमति हुई थी. इसके तहत दूसरी यूनिट से खरीदे गये बल्ब, ट्यूब लाइट और पंखे किसी भी डाकघर से बदले जा सकेंगे. इइएसएल पोर्टल के माध्यम से नये बल्ब बचे जा रहे हैं, लेकिन वारंटी वाले खराब बल्ब नहीं बदले जा रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए