पटना : ‘कोर्ट के आदेश की अवहेलना तो राजद नेताओं की आदत’ : संजय सिंह

Updated at : 08 Feb 2019 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : ‘कोर्ट के आदेश की अवहेलना तो राजद नेताओं की आदत’ : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव यदि हिम्मत और साहस की राजनीति करने का दावा करते हैं तो पहले सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें कि नाबालिग से रेप करने वाला राजद का विधायक था. राजद विधायक राजबल्लभ यादव पर पॉक्सो लगा था, इसे जनता नहीं भूली है. […]

विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव यदि हिम्मत और साहस की राजनीति करने का दावा करते हैं तो पहले सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें कि नाबालिग से रेप करने वाला राजद का विधायक था.
राजद विधायक राजबल्लभ यादव पर पॉक्सो लगा था, इसे जनता नहीं भूली है. सिंह ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अक्षरशः सम्मान करते हैं. न्यायपालिका संविधान का स्तंभ है और इसका वही सम्मान करता है जिसमें नैतिकता और संवैधानिक की समझ हो.
कोर्ट के आदेश की अवहेलना तो राजद नेताओं की आदत रही है. नीतीश कुमार की सरकार संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करती है. नीतीश कुमार की नेतृत्व वाली पारदर्शी सरकार ही है जिसने शेल्टर होम से जुड़े मामलों को उजागर किया. राजद का शासन होता तो उसका नतीजा क्या होता, सबको पता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन