पटना : निर्धारित होगा लोकल से रिजर्व तक के लिए ऑटो का किराया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : पूरे राज्य में चलने वाले ऑटो के किराये का निर्धारण होगा. किराया निर्धारण से ऑटो चालकों की मनमानी पर रोक लगेगी. खासकर रिजर्व में चलने वाले ऑटो के मनमाने किराये पर नियंत्रण होगा. परिवहन विभाग ऑटो के किराया को लेकर प्रस्ताव तैयार कर रहा है. प्रस्ताव पर कैबिनेट से सहमति ली जायेगी. विभागीय […]
विज्ञापन
पटना : पूरे राज्य में चलने वाले ऑटो के किराये का निर्धारण होगा. किराया निर्धारण से ऑटो चालकों की मनमानी पर रोक लगेगी. खासकर रिजर्व में चलने वाले ऑटो के मनमाने किराये पर नियंत्रण होगा. परिवहन विभाग ऑटो के किराया को लेकर प्रस्ताव तैयार कर रहा है. प्रस्ताव पर कैबिनेट से सहमति ली जायेगी.
विभागीय सूत्र की मानें, तो ऑटो के किराया में बढ़ोतरी की आशंका है. इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि वर्ष 2014 में ऑटो का किराया निर्धारित हुआ था. विभाग ऑटो का किराया बढ़ायेगा, लेकिन बढ़ी हुई दर से अधिक भाड़ा लेनेवाले चालकों पर सख्ती बरती जायेगी. अभी रिजर्व ऑटो का किराया नौ रुपये प्रति किलोमीटर है.
लेकिन ऑटो चालकों द्वारा मनमाना किराया की मांग की जाती है. इस पर कोई अंकुश नहीं है. ऐसे में पूरे राज्य में ऑटो का परिचालन शेयर में होता है. परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित किराये पर शेयर में चलने वाले ऑटो का किराया आरटीए तय करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन