पटना : बिल्डर प्रभा प्रेमा से निगम ने वसूला 25 हजार का जुर्माना
Updated at : 31 Jan 2019 9:19 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : सड़क व नाले पर बिल्डिंग मेटेरियल गिट्टी, बालू, सरिया रखने के आरोप में बुधवार को बिल्डर प्रभा प्रेमा इंपीरिया पर 25 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. दरअसल, नगर निगम के वार्ड संख्या-29 की एनटीपीसी कॉलोनी के लोगों ने निगम अधिकारी से शिकायत की थी कि बिल्डर के बिल्डिंग मेटेरियल से नाला जाम है […]
विज्ञापन
पटना : सड़क व नाले पर बिल्डिंग मेटेरियल गिट्टी, बालू, सरिया रखने के आरोप में बुधवार को बिल्डर प्रभा प्रेमा इंपीरिया पर 25 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया.
दरअसल, नगर निगम के वार्ड संख्या-29 की एनटीपीसी कॉलोनी के लोगों ने निगम अधिकारी से शिकायत की थी कि बिल्डर के बिल्डिंग मेटेरियल से नाला जाम है और लोग परेशान हो रहे हैं. इस शिकायत के आलोक में कंकड़बाग अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी पूनम कुमारी के नेतृत्व में जांच टीम एनटीपीसी कॉलोनी पहुंची और ऑन स्पॉट जुर्माना वसूला गया. पदाधिकारी ने बिल्डर को निर्देश दिया कि सड़क व नाले पर दुबारा बिल्डिंग मेटेरियल रखा, तो एक लाख का जुर्माना व प्राथमिकी भी दर्ज करायेंगे.
रोड कटिंग को लेकर निगम बनायेगा नीति : निगम क्षेत्र में कई एजेंसियां काम करती हैं, जो बिना निगम से अनुमति लिए सड़कों की खुदाई या कटिंग कर निर्माण कार्य शुरू कर देती हैं.
इससे आम लोग परेशान होने लगते हैं. इस समस्या को देखते हुए नगर आयुक्त ने रोड कटिंग को लेकर नीति बनाने का फैसला लिया है. इसको लेकर एक कमेटी गठित की जायेगी. इस कमेटी में पथ निर्माण विभाग के अभियंता, बुडको के अभियंता, गेल व ऑप्टिकल फाइबर कंपनी के प्रतिनिधि शामिल होंगे, जो सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




