पटना : एलपीजी सिलिंडर का बैकलॉग सात दिन पहुंचा

Updated:
विज्ञापन

पटना : पटना-आरा मार्ग के कोइलवर पर बार-बार लग रहे महाजाम का असर एलपीजी सिलिंडर के लाखों उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है. उपभोक्ताओं को नंबर लगाने के सात दिनों तक एलपीजी सिलिंडर नहीं मिल रहा है. बढ़े बैकलॉग के कारण इंडियन ऑयल और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलिंडर के लिए एजेंसी का चक्कर […]

विज्ञापन
पटना : पटना-आरा मार्ग के कोइलवर पर बार-बार लग रहे महाजाम का असर एलपीजी सिलिंडर के लाखों उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है. उपभोक्ताओं को नंबर लगाने के सात दिनों तक एलपीजी सिलिंडर नहीं मिल रहा है. बढ़े बैकलॉग के कारण इंडियन ऑयल और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलिंडर के लिए एजेंसी का चक्कर लगाना पड़ रहा है.
पटना जिले में 36 हजार के बदले अभी केवल 24 हजार ही एलपीजी सिलिंडर पहुंच पा रहा है. ज्ञात हो कि इंडियन आॅयल और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम का पटना जिले में रसोई गैस की सप्लाइ आरा स्थित गीधा प्लांट से होती है.
मिली जानकारी के अनुसार जाम के कारण स्थानीय पुलिस ट्रक को बढ़ने नहीं देती हैं. इस कारण एक दिन में पहुंचने वाला ट्रक चार दिन बाद पटना पहुंच रहा है. तेल कंपनियों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से पटना-आरा मार्ग में जाम की स्थिति और खराब हो गयी है. इंडियन ऑयल के अधिकारी डीजीपी से मिलकर जाम से हो रही परेशानी से अवगत कर चुके हैं.
क्या कहते हैं अधिकारी
यह सच है कि एलपीजी का बैकलॉग बढ़ा है. इसका मुख्य कारण है आरा प्लांट तक समय पर ट्रक नहीं पहुंचना और न लोड ट्रक का निकलना है. उम्मीद है अगले 5-6 दिनों में बैकलॉग तीन-चार दिन के स्तर पर पहुंच जायेगा. अगर स्थिति में सुधार नहीं होता है तो बोकारो प्लांट से सप्लाइ होगा.
-एस के सिन्हा, उप महाप्रबंधक, एलपीजी सेल्स, इंडियन ऑयल
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन